29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी से मरीज बेहाल, स्टोर से नहीं निकल पा रहे कूलर, कई पंखे बेकार, गैलरी और परिसर में आ जाते हैं अटेंडर

District Hospital नरसिंहपुर. जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को भीषण गर्मी के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के कई वार्डों में पंखे सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं, वहीं स्टोर से निकालकर कूलरों को भी वार्डो में अब तक नहीं लगवाया जा सका है। ऐसे […]

2 min read
Google source verification
जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को भीषण गर्मी के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के कई वार्डों में पंखे सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं, वहीं स्टोर से निकालकर कूलरों को भी वार्डो में अब तक नहीं लगवाया जा सका है।

जिला अस्पताल के वार्डो में पंखे के सहारे मरीज।

District Hospital नरसिंहपुर. जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को भीषण गर्मी के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के कई वार्डों में पंखे सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं, वहीं स्टोर से निकालकर कूलरों को भी वार्डो में अब तक नहीं लगवाया जा सका है। ऐसे में दोपहर के समय वार्डों के भीतर बैठना तक मुश्किल हो गया है। मरीजों के साथ कर्मचारियों को भी समस्या से परेशानी बन रही है।
जिला अस्पताल में हर दिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए भर्ती होते हैं। लेकिन गर्मी बढऩे के साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाएं कमजोर पड़ती दिखाई दे रही हैं। कई वार्डों में लगे पंखे या तो धीमे चल रहे हैं या पूरी तरह से बंद हैं, जबकि कुछ ही वार्डों में कूलर दिखाई दे रहे हैं। स्थिति यह है कि मरीजों के साथ रहने वाले परिजन और अटेंडर गर्मी से राहत पाने के लिए वार्डों से बाहर निकलकर गैलरी और परिसर में बैठने या टहलने को मजबूर हैं। दोपहर के समय वार्डों के अंदर उमस और गर्मी के कारण मरीजों की परेशानी और बढ़ जाती है। वहीं, स्वास्थ्य प्रबंधन का दावा है कि सभी वार्डों में पंखे सुचारू रूप से चल रहे हैं, जो खराब होते हैं उनमें सुधार कराया जाता हैं। हालांकि, मौके की स्थिति इन दावों से अलग नजर आ रही है, जहां कई वार्डों में कूलर उपलब्ध नहीं हैं। मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से गर्मी को देखते हुए कूलर और पंखों की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भर्ती मरीजों को राहत मिल सके।
वर्जन
वार्डो में पंखे तो चलते रहते हैं, जो खराब होते हैं उन्हें या तो बदल देते हैं या सुधार कराया जाता है। अस्पताल के पास 70 से 80 कूलर हैं, जो जल्दी ही वार्डो में लगवाने का कार्य कराया जाएगा।
डॉ. राजेंद्र डेहरिया, सहायक प्रबंधक जिला अस्पताल नरसिंहपुर