18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कहीं खोदकर छोड़ दी सडक़ तो कहीं सुधार में कोताही से सडक़ों पर गड्ढे, शंकराचार्य वार्ड के नागरिक भुगत रहे परेशानी

शहर में सडक़ों की खराब हालत लगातार नागरिकों की परेशानियां बढ़ा रही है। कहीं सीवर लाइन के कार्य करने के लिए सडक़ों को खोदकर छोड़ दिया है तो कहीं कार्य के बाद सुधार में कोताही से बने गड्ढे लोगों की तकलीफ बढ़ा रहें हैं।

2 min read
Google source verification
शहर में सडक़ों की खराब हालत लगातार नागरिकों की परेशानियां बढ़ा रही है। कहीं सीवर लाइन के कार्य करने के लिए सडक़ों को खोदकर छोड़ दिया है तो कहीं कार्य के बाद सुधार में कोताही से बने गड्ढे लोगों की तकलीफ बढ़ा रहें हैं।

शहर के शंकराचार्य वार्ड में खुदी पड़ी सडक़।

The poor condition of roads नरसिंहपुर. शहर में सडक़ों की खराब हालत लगातार नागरिकों की परेशानियां बढ़ा रही है। कहीं सीवर लाइन के कार्य करने के लिए सडक़ों को खोदकर छोड़ दिया है तो कहीं कार्य के बाद सुधार में कोताही से बने गड्ढे लोगों की तकलीफ बढ़ा रहें हैं। सडक़ों की बदहाली को लेकर सामने आ रहीं शिकायतों के बाद सीवर लाइन के कार्य से जुड़े जिम्मेदार यह भी कहने लगे हैं कि वह तो सुधार कर रहे हैं, लेकिन जहां उन्होंने खुदाई नहीं की है वहां बने गड्ढों का दोष भी कंपनी पर मढ़ा जा रहा है।
शहर की मुख्य मॉडल रोड से लेकर अन्य सडक़ों तक जगह-जगह बने गड्ढे लोगों की तकलीफ बढ़ा रहे हैं। हालत यह है कि शंकराचार्य वार्ड में टेंट हाउस के बाजू वाली गली में सीवर लाइन के कर्मचारियों द्वारा सडक़ को पांच दिन से खोदकर सडक़ पर ही मिट्टी मलवा डाल दिया गया है और कर्मचारी गायब हो गए हैं। जिससे आधी सडक़ से लोगों का आवागमन बाधित है। रहवासियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। नागरिक कह रहे हैं कि खुदाई के बाद अब आगे कार्य कब होगा कुछ पता नहीं है। ऐसे में यदि बारिश होने लगेगी तो उनका घरों से निकलना मुश्किल हो जाएगा। इसी तरह धनारे कॉलोनी में तिंदनी रोड पर भी खुदाई चल रही है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी बनी है, लोग कह रहे हैं कि कार्य जल्दी हो जाएगा तो ही ठीक हैं नहीं तो बारिश के दिनों में परेशानी होना तय है।
मॉडल रोड पर भी जगह-जगह गड्ढे
शहर की मॉडल रोड पर भी जगह-जगह गड्ढे बने हैं, जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। बैलबाजार के सामने सडक़ पर एक तरफ के हिस्से में बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं, जिससे स्टेशन तरफ से आने वाले वाहन चालक जब गड्ढों से बचने के लिए वाहनों को अचानक दूसरे किनारे पर करते हैं तो पीछे आने वाले वाहन चालकों के लिए परेशानी बन जाती है। यही स्थिति सडक़ के दूसरी तरफ बनी है। जहां कुछ माह पूर्व सीवर कंपनी ने खुदाई करने के बाद औपचारिक सुधार कार्य किया है। कंपनी से जुड़े कर्मचारी कह रहे है कि सडक़ के दूसरे तरफ जो गड्ढे हैं वह कंपनी की वजह से नहीं हुए है और निकाय को ही उनकी मरम्मत करानी है। वहीं मुख्य रोड पर भी जगह-जगह गड्ढे बने हैं जो कंपनी के औपचारिक सुधार कार्य की गवाही दे रहे हैं।
कनेक्शन का कार्य मंथर गति से
सीवर कंपनी को शहरी क्षेत्र में बिछाई गई लाइन से कनेक्शन भी करने हैं लेकिन अब तक यह कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। बताया जाता है कि फिलहाल कंपनी के नुमाइंदे जहां ओवरफ्लो या लाइन बंद मिल रही है उसकी क्लीनिंग करने में लगे हैं। कंपनी के अनुसार अब तक 15 हजार से अधिक घरों के कनेक्शन हुए है।
वर्जन
सडक़ खोदने के बाद यदि तत्काल कार्य करेंगे तो सडक़ बैठक लेगी इसलिए कुछ दिन कार्य छोड़ा है, कंपनी ने जो सडक़ें खोदी हैं उनका सुधार किया है, कई जगह निकाय की सडक़ों में गड्ढे हैं लेकिन वह कंपनी के कारण बताए जाते हैं।
प्रशांत गुप्ता, एमपीयूडीसी
शहर की अधिकांश सडक़ों को सीवर कंपनी ने ही खराब किया है और सुधार कार्य ठीक से नहीं किया है, निकाय से निरंतर ठीक से सुधार कार्य करने कहा जा रहा है। कंपनी के कारण निकाय को काफी नुकसान हुआ है।
नीलम चौहान, सीएमओ नगरपालिका नरसिंहपुर

बड़ी खबरें

View All

नरसिंहपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग