25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले नहीं मिला ट्रेनों का स्टापेज : अब सालीचौका से आरक्षण सुविधा भी छिनी

रिजर्वेशन कराने गाडरवारा-बनखेड़ी भटकेंगे नगरवासी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नरसिंहपुर

•

image

Ajay Khare

•

Updated: 31 Jan 2019, 12:03 PM IST

rail

rail

सालीचौका। ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग पूरी नहीं होने से व्यापारियों, विद्यार्थियों और क्षेत्र के लोगों में रोष पहले से व्याप्त था और अब सालीचौका रिजर्वेशन काउंटर बंद होने से और भी गुस्सा फूटता नजर आ रहा है। रेल सुविधाओं को लेकर व्यापारी संघ पहले भी कई बार दुकानें बंद रखकर विरोध जता चुका है। रेलवे संघर्ष समिति के लोगों ने स्टेशन प्रबंधक, एवं अनुविभागीय अधिकारी को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर ट्रेनों के स्टॉपेज शुरू करने की बात रखी थी। स्टॉपेज नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। सालीचौका क्षेत्र के लोग सालीचौका स्टेशन पर अमरकंटक समेत एक अन्य ट्रेनों के स्टापेज की मांग कई साल से कर रहे हैं। रेलवे अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के दौरे के समय भी स्टापेज की मांग की जाती रही है। लेकिन रेलवे प्रशासन और जनप्रतिनिधि इसे नजर अंदाज करते रहे। कोई सुनवाई नहीं होने पर नगर की रेल संघर्ष समिति अनेक बार नगर बंद भी रख चुकी है। पूर्व में जबलपुर नागपुर एक्सप्रेस, और जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन स्टॉपेज की मांग रखी थी। इस पर स्टेशन प्रबंधक ने उनकी मांग को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया था। जिसके बाद भी कोई परिणाम नही मिला। उल्लेखनीय है वर्तमान में यहां पर केवल नर्मदा एक्सप्रेस और राजेंद्र नगर पटना कुर्ला जनता एक्सप्रेस ही रुकती है।
सुबह की अमरकंटक या जनशताब्दी ट्रेन के सालीचौका में स्टापेज होने से विद्यार्थियों को कॉलेज आने जाने में सीधी ट्रेन मिलेगी व लोगों को इलाज के लिए नागपुर या बड़े शहरों में जाने के लिए सहूलियत मिलेगी। व्यापारियों को भी खरीदी के लिए आने जाने में परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा। अभी भोपाल एवं नागपुर जाने वालों को गाडरवारा और पिपरिया से ट्रेन पकडऩी पड़ती है। बताया जा रहा है व्यापारी, विद्यार्थी एवं क्षेत्र के स्थानीय लोग बैठक करके विरोध प्रदर्शन के बारे में तय करेंगे। वहीं ट्रेनों के स्टॉपेज नहीं होने पर बड़े आंदोलन की शुरुआत होगी। उस पर रेलवे ने सालीचौका में आरक्षण सुविधा भी बंद करके आग में घी डालने का काम किया है। आरक्षण सुविधा एवं ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग का लेकर रेलमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। व्यापारी संघ और रेल संघर्ष समिति ने मांग पूरी नहीं होने पर पुन: उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।