5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेरावल एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंड होने से उठा धुआं, श्रीधाम स्टेशन पर रुकी ट्रेन, दूसरी घटना में यात्री की कटकर मौत

रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल तकनीकी जांच कर करीब 20 मिनट में खराबी दूर की, जिसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
2 min read
Google source verification
शनिवार की दोपहर जबलपुर से वेरावल राजकोट जाने वाली अप 11464 राजकोट एक्सप्रेस को दोपहर श्रीधाम रेलवे स्टेशन पर उस समय रोकनी पड़ी, जब एस-3 कोच के ब्रेक जाम होने से पहिए और ब्रेक के घर्षण के कारण धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं।

कोच का वह पहिया जहां से धुआं उठा।

Jabalpur-Veraval Express नरसिंहपुर. शनिवार की दोपहर जबलपुर से वेरावल राजकोट जाने वाली अप 11464 राजकोट एक्सप्रेस को दोपहर श्रीधाम रेलवे स्टेशन पर उस समय रोकनी पड़ी, जब एस-3 कोच के ब्रेक जाम होने से पहिए और ब्रेक के घर्षण के कारण धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं। चलते ट्रेन से धुआं उठता देख यात्रियों में कुछ देर के लिए हडक़ंप मच गया। रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल तकनीकी जांच कर करीब 20 मिनट में खराबी दूर की, जिसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
जानकारी के अनुसार ट्रेन दोपहर करीब 2.55 बजे श्रीधाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-3 पर पहुंची। यहां एस-3 कोच से धुआं और चिंगारियां निकलने की सूचना मिलते ही चालक, गार्ड और रेलवे कर्मचारियों ने जांच शुरू की। स्टेशन प्रबंधक भोलाराम पोरते ने बताया कि कोच के ब्रेक बाइंड हो गए थे, जिससे घर्षण के कारण धुआं उठ रहा था। तकनीकी टीम ने मौके पर ही खराबी दूर कर दी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ब्रेक बाइंड होने की समस्या समय रहते सामने आ गई, जिससे संभावित बड़े हादसे की आशंका टल गई। खराबी दूर होने के बाद ट्रेन को सुरक्षित आगे के लिए रवाना कर दिया गया। यात्रियों ने भी राहत की सांस ली।


सुधार कार्य के दौरान हुआ हादसा
बताया जाता है कि राजकोट एक्सप्रेस में जब तकनीकी खराबी दूर की जा रही थी, उसी दौरान अप लाइन से एक सुपरफास्ट ट्रेन धीमी गति से स्टेशन से गुजर रही थी। इसी बीच एक यात्री चलती ट्रेन से नीचे उतर गया। कुछ देर बाद ट्रेन की गति बढऩे पर वह जल्दबाजी में दोबारा चढऩे का प्रयास करने लगा, लेकिन संतुलन बिगडऩे से पटरी पर गिर गया और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक पाटन क्षेत्र का निवासी था और अपने पांच साथियों के साथ पुणे जा रहा था। घटना के बाद उसके साथियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची, मृतक की पहचान व अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू की।

बड़ी खबरें

View All

नरसिंहपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग