18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / road-बारिश के पहले दूसरी बार बनी सड़क के उड़े परखच्चे

road-बारिश के पहले दूसरी बार बनी सड़क के उड़े परखच्चे

प्रधानमंत्री सड़क योजना से बनाई थी रोड, बारिश और भारी वाहन के चलते हुई दुर्दशा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

narendra shrivastava

•

Updated: 11 Sep 2016, 11:46 PM IST

road

road

गोटेगांव। प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से दूसरी बार गोटेगांव से जमुनिया रोड का निर्माण किया गया। बारिश के पूर्व इस सड़क का कार्य पूर्ण हुआ। सड़क पर रेत से भरे भारी भरकम वाहन चलने के कारण विभाग ने दूसरी बार भारी वाहन के हिसाब से सड़क का निर्माण कार्य कराया। इसके बाद भी जगह-जगह सड़क खस्ताहाल हो चुकी है।
बारिश के पूर्व निर्मित सड़क चलने वाले वाहनों के कारण कई जगह पर खराब हो जाने से गांव के लोग कह रहे हैं कि यदि तीन चार माह में ही नए सिरे से निर्मित सड़क खराब हो रही है तो एक साल में इस सड़क का पता ही नहीं चलेगा। जानकारी के अनुसार सड़क को 25 टन के हिसाब से विभाग ने निर्मित कराया है।
सड़क निर्माण के समय अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया इसी का परिणाम है कि अल्प समय में उक्त सड़क खराब हुई है। इसी तरह गोटेगांव से सांकल रोड भी नए सिरे से दूसरी बार निर्मित हुई है। इस सड़क पर भी रेत से भरे वाहन चलते हैं और इसी के चलते यह भी कई जगह से टूट गई है। भारी वाहनों के हिसाब से निर्मित सड़क यदि ऐसे ही खराब होती रहेगी तो सड़कों का जाल क्षेत्र में बिछ ही नहीं पाएगा। इन सड़कों की हालत देखने के बाद क्षेत्रीय विधायक डॉ. कैलाश जाटव आरोप लगा चुके हैं कि विभाग व ठेकेदार की मिलीभगत के कारण सड़क घटिया निर्मित हो रही है। ग्रामीणों ने गुहार लगाई है कि सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को जल्द विभाग दुरुस्त कराए।