
music program
नरसिंहपुर. संगीत संध्या का आयोजन आर्केस्ट्रा आरके म्यूजिकल द्वारा रानी दुर्गावती कला वीथिका संग्रहालय जबलपुर में किया गया। जिसमें नरसिंहपुर के कलाकारों ने भी अपनी गायन प्रतिभा का परिचय दिया। ग्रुप के कलाकार राघवेन्द्र श्रीवास्तव, गुलाम गौस, महिमा श्रीवास्तव,एकके माथुर, लखन राही, अरुण भटनागर, संगीता साहू, वन्दना सक्सेना, मोहिता श्रीवास्तव, पलक सक्सेना ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। गायक कलाकारों ने हमें और जीने की चाहत न होती,ओ मांझी रे,अंखियों के झरोखों से, मेरे दिल में आज क्या है सहित कई अन्य गीतों पर अपने स्वरों का जादू बिखेरा। कलाकारों ने रफी, मुकेश, लता, आशा, किशोर कुमार सहित अन्य कई गायकों के गीतों को दोहराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे जिन्होंने करतल ध्वनि से गायकों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में रुद्रदत्त दुबे , केसी जैन, दुर्गेश ब्यौहार, सुमन श्रीवास्तव, विजय केवट, दिलीप सक्सेना, प्रवीण श्रीवास्तव ,गरिमा श्रीवास्तव, राजीव लाल,शिवहरि श्रीवास्तव, रमन श्रीवास्तव विशेष रूप से मौजूद रहे।
Published on:
07 Oct 2021 09:17 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
