15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नरसिंहपुर जिले में 23 केंद्रों पर खुले में हजारों क्विंटल धान, गोदाम भरने की कगार पर

The administration is now facing increasing नरसिंहपुर. जिले में समर्थन मूल्य पर धान के गोदाम स्तरीय केंद्र बनाने में प्रशासन द्वारा बरती गई खामियों से अब प्रशासन की ही फजीहत बढ़ रही है। जिले में इस बार धान की खरीद ने नया रिकार्ड करीब 1 लाख 13 हजार 182 मीट्रिक टन का बना दिया है। […]

2 min read
Google source verification
CG Dhan Kharidi: धान खरीदी की अंतिम तिथि समाप्त, छत्तीसगढ़ के 2.41 लाख किसान नहीं बेच सके धान

The administration is now facing increasing नरसिंहपुर. जिले में समर्थन मूल्य पर धान के गोदाम स्तरीय केंद्र बनाने में प्रशासन द्वारा बरती गई खामियों से अब प्रशासन की ही फजीहत बढ़ रही है। जिले में इस बार धान की खरीद ने नया रिकार्ड करीब 1 लाख 13 हजार 182 मीट्रिक टन का बना दिया है। वहीं बनाए गए 46 में से 23 केंद्र फुल होने से उनमें धान रखने की जगह नहीं है और परिवहन कराने की नौबत बनी है। खास यह है कि कठौतिया के सीडब्ल्यूसी गोदाम में जहां गोटेगांव की धान लाई जा रही है वह गोदाम भी भरने की कगार पर है। जिससे अब दो नए वेयर हाउसों में भंडारण कराने की तैयारी हो रही है। जबकि गाडरवारा क्षेत्र की धान पहले से ही तेंदूखेड़ा के गोदाम में रखवाई जा रही है। यह स्थिति तब बनी है जबकि पंजीकृत 16397 किसानों में से 4099 किसानों ने उपज की नहीं बेची है। यदि यह किसान भी धान का विक्रय करते तो खरीद का आंकड़ा और बढ़ जाता।
जिले की मंडियो में भी धान की आवक शुरूआत से ही अच्छी रही है और अभी भी बनी है। वहीं शासन की खरीद में भी उम्मीद से अधिक खरीद कर ली गई है। लेकिन केंद्रों की कमजोर भंडारण क्षमता ने शासन के लिए परिवहन शुल्क के नए खर्च का भार बढ़ा दिया है। बताया जाता है कि पांच साल पुरानी दरों से ही इस बार धान परिवहन करने वाले ट्रांसपोर्टरों को भुगतान होना है। जिससे शासन पर परिवहन का कितना खर्च आएगा इसे लेकर अधिकारी भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
96 हजार 699 मीट्रिक टन भंडारण का दावा
खरीदी खत्म होने के दूसरे दिन बुधवार को भी जिले के करीब 23 केंद्रों पर भंडारण-परिवहन के कार्य में अमला जुटा रहा। अधिकारियों की टीम परिवहन कार्य तेजी से कराने केंद्रों का भ्रमण करती रही। नागरिक आपूर्ति निगम का दावा है कि 96 हजार 699 मीट्रिक टन धान का परिवहन बुधवार की शाम तक कर लिया गया है। कठौतिया गोदाम भरने की स्थिति बनी है जिससे दो नए वेयर हाउसों को भंडारण के लिए चिन्हित किया है। ट्रांसपोर्टरों को निर्देशित किया गया है कि कार्य को जल्दी किया जाए।
वर्जन
जिले में 12298 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेची है। इस बार खरीद 1 लाख 13 हजार 182 मीट्रिक टन के करीब हुई है। कठौतिया गोदाम भरने वाला है इसलिए दो गोदाम चिन्हित कर लिए हैं। जल्दी ही भंडारण पूरा हो जाएगा, सभी केंद्र गोदाम स्तरीय थे जिसमें 23 केंद्र भरने से परिवहन कराना पड़ रहा है। उपज को नुकसान कहीं नहीं है। सिर्फ भंडारण होना है।
शशिप्रभा पैगवार, प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम