
bear attack
गाडरवारा। वनांचल गोटीटोरिया में शनिवार की सुबह पुंआरिया रोड पर घूमने के लिए जाना ग्रामवासियों को भारी पड़ गया। जब घूमने गए लोगों में से एक महिला पर दो रीछों ने हमला किया। चीख पुकार सुनकर उसे छुड़ाने गए बाकी लोगों पर पर भी रीछ टूट पड़े। अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह करीब पांच बजे गोटीटोरिया निवासी रामविलास साहू पिता पंचमलाल(65),गोधन पिता साहबलाल विश्वकर्मा(50), दशोदा बाई पति हल्के ठाकुर (25) एवं हल्कीबाई पति कादूलाल ठाकुर (65) सुबह पांच बजे प्रात: भ्रमण करने पुआंरिया रोड पर गए थे। अचानक जंगली झाडिय़ों से दो रीछ निकले जिन्होंने दशोदा बाई पर हमला किया। उसे छुडाने गए अन्य लोगों पर भी रीछों ने हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया। चारों को घायल करके रीछ भाग गए। तदोपरांत घायलों को गाडरवारा अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को जिला चिकित्साल रेफर कर दिया गया। वहीं गाडरवारा में हल्कीबाई का उपचार करने भर्ती किया गया है। शेष तीनों में से एक व्यक्ति के चेहरे पर हमला होने से आंख बाहर निकालना बताया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया है। अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह करीब पांच बजे गोटीटोरिया निवासी रामविलास साहू पिता पंचमलाल(65),गोधन पिता साहबलाल विश्वकर्मा(50), दशोदा बाई पति हल्के ठाकुर (25) एवं हल्कीबाई पति कादूलाल ठाकुर (65) सुबह पांच बजे प्रात: भ्रमण करने पुआंरिया रोड पर गए थे। अचानक जंगली झाडिय़ों से दो रीछ निकले जिन्होंने दशोदा बाई पर हमला किया। उसे छुडाने गए अन्य लोगों पर भी रीछों ने हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया। चारों को घायल करके रीछ भाग गए। तदोपरांत घायलों को गाडरवारा अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को जिला चिकित्साल रेफर कर दिया गया। वहीं गाडरवारा में हल्कीबाई का उपचार करने भर्ती किया गया है। शेष तीनों में से एक व्यक्ति के चेहरे पर हमला होने से आंख बाहर निकालना बताया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया है।
Published on:
20 Oct 2018 06:22 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
