14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फतेह बहादुर की जीभ काट कर लाओ, 10 लाख पाओ, लगा पोस्टर

जिस विधायक ने हिंदु देवी देवता और मंदिरों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। उसके खिलाफ एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें उनकी जीभ काटने की बात कही है।

less than 1 minute read
Google source verification
fateh_singh.jpg

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक फतेह बहादुर सिंह के हिंदू देवी-देवताओं पर दिए गए विवादास्पद बयान के बाद हिंदूवादी संगठनों में नाराजगी है। इसी बीच, एक हिंदू संगठन ने डेहरी के विधायक सिंह की जीभ काटकर लाने वालों को 10 लाख रुपए इनाम की घोषणा की है। पोस्टर के जरिए उप मुख्यमंत्री को भी इस मुद्दे पर घेरा गया है। पटना शहर में हिंदूवादी संगठन हिंदू शिवभवानी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव कुमार सिंह 'रुद्र' द्वारा लगाए गए पोस्टर में कहा गया है कि फतेह बहादुर की जीभ काटने वाले को हिंदू शिवभवानी सेना अपने निधि कोष से 10 लाख रुपए का इनाम देगी। पोस्टर में फतेह बहादुर सिंह को सलाखों के पीछे दिखाया गया है।


तेजस्वी पर भी साधा निशाना

पोस्टर में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी घेरते हुए लिखा गया है कि तेजस्वी मौन रहकर हिंदू को गाली दिलाने का काम कर रहे हैं। बता दें कि कुछ रोज पहले राजद विधायक सिंह ने पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के सामने एक पोस्टर लगाया था, जिसमें विधायक ने सावित्रीबाई फुले की बातों को दोहराते हुए सनातन पर तंज कसा था।

उन्होंने पोस्टर में लिखा था कि मंदिर का मतलब मानसिक गुलामी का मार्ग और स्कूल का मतलब होता है, जीवन में प्रकाश का मार्ग। विधायक सिंह ने इससे पहले मां सरस्वती और मां दुर्गा पर भी विवादित बयान दिया था, जिसका जमकर विरोध हुआ था।