9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीएसएफ की 17वीं बटालियन का 160 सदस्यीय दल संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान के लिए बेनी  रवाना

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो के बेनी में संयुक्त राष्ट्र शांति दल का मिशन

less than 1 minute read
Google source verification
160 member contingent of 17th battalion of BSF leaves for UN peacekeeping operation in Beni

अनुराग मिश्रा। नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल के 17 वीं बटालियन का विशेष दल कमांडेंट नीरज लखनपाल के नेतृत्व में मोनुस्को रवाना होगा। सीमा सुरक्षा बल का ये दल संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान का हिस्सा बनेगा। इस दल में 160 सदस्य शामिल हैं। जिनमें 7 अधिकारी रैंक के सदस्य हैं। 9 एसओ और 144 अन्य पदों पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के कर्मी है। इस दल में 21 महिला सुरक्षाकर्मी भी शामिल है।

सीमा सुरक्षा बल के इस विशेष दल को महानिदेशक नितिन अग्रवाल ने विदा किया। बीएसएफ (BSF) की 17वीं वीं बटालियन का ये दल वर्तमान में डेमोक्रैटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो के बेनी में शांति अभियान में अपनी सेवाएँ दे रहे सीमा सुरक्षा बल की 16 वीं बटालियन की जगह लेगा।

सीमा सुरक्षा बल के अलग अलग बटालियनों के सदस्यों ने का संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियान में शामिल होना, भारत के वसुधैव कुटुम्बकम् और विश्व शांति के प्रति ईमानदार कोशिश और पहल को दर्शाता है।