12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मणिपुर हिंसा को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने की ऑल पार्टी मीटिंग की अध्यक्षता, बोले- वहां की स्थिति पर पहले दिन से है पीएम मोदी की नजर

Manipur Violence: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्य में सुरक्षाबलों के 36 हजार जवान तैनात हैं। 40 IPS अधिकारियों को मणिपुर भेजा गया है। 20 मेडिकल टीमें भेजी गई हैं। दवाओं सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

2 min read
Google source verification
18 political parties including BJP and four MPs from Northeast and two chief ministers from north east attended meeting

मणिपुर हिंसा पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भरोसा रखिए, शांति बहाल करूंगा।

अनुराग मिश्रा, नई दिल्ली।

manipur violence 'केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ मीटिंग की। केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा, सभी राजनीतिक दलों ने संवेदनशीलता के साथ और अराजनीतिक तरीके से मणिपुर में शांति बहाली के लिए अपने सुझाव दिए और भारत सरकार खुले मन से इन सुझावों पर विचार करेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी पहले दिन से ही मणिपुर की स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं और पूरी संवेदनशीलता के साथ इस समस्या का समाधान ढूंढने के लिए निरंतर हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं।

1800 लूटे गए हथियार जमा कराए जा चुके हैं: अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार सबको साथ लेकर मणिपुर समस्या का समाधान निकालने के प्रति कटिबद्ध है। मोदी सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य में अब एक भी व्यक्ति की जान हिंसा में ना जाए। मणिपुर में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। 13 जून की देर रात के बाद से राज्य में एक भी व्यक्ति की जान हिंसा में नहीं गई। अब तक 1800 लूटे गए हथियार जमा कराए जा चुके हैं।

मणिपुर में जल्द से जल्द शांति बहाल होगा: शाह
उन्होंने कहा कि राज्य में सुरक्षाबलों के 36 हजार जवान तैनात हैं। 40 IPS अधिकारियों को मणिपुर भेजा गया है। 20 मेडिकल टीमें भेजी गई हैं। दवाओं सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। म्यांमार और मणिपुर सीमा पर 10 किलोमीटर बाड़ लगाने का काम पूरा हो चुका है, 80 किलोमीटर सीमा पर बाड़ लगाने के लिए टेंडर हो चुका है और बाकी बची सीमा का सर्वेक्षण चल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों से स्थिति को सामान्य करने और मणिपुर में विभिन्न समुदायों के बीच जल्द से जल्द शांति और विश्वास बहाल करने में मदद के लिए सहयोग करने का आग्रह किया।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने सभी राजनीतिक दलों का मणिपुर समस्या के समाधान के लिए उपयोगी सुझाव देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार की ओर से आभार प्रकट किया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भारत सरकार और गृह मंत्रीअमित शाह द्वारा मणिपुर समस्या के त्वरित समाधान के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।

गृहमंत्री शाह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक IMAGE CREDIT:

मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी की नजर
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस पूरी घटना पर पहले दिन से ही नजर बनाए हुए हैं। मणिपुर समस्या बेहद संवेदनशील है और इसे संवेदनशीलता के साथ ही सुलझाने की आवश्यकता है। सभी राजनीतिक दलों द्वारा दिए गए उपयोगी सुझावों पर खुले मन से चर्चा कर मणिपुर समस्या के समाधान के लिए सरकार द्वारा हरसंभव कदम उठाने का आश्वासन दिया।

मणिपुर समस्या की जड़ में कई पुराने कारण हैं जो वर्तमान हिंसा के भड़कने का कारण भी बने। गृह मंत्री अमित शाह खुद मणिपुर में 4 दिन वहां सभी अलग अलग ग्रुप्स से विस्तार में चर्चा की। गृह मंत्री जी ने वहां रिलीफ कैम्पस का भी दौरा किया, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय वहां 20 से अधिक दिन रहे। मोदी सरकार स्थिति को समान्य करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, हमें विश्वास है कि मणिपुर में जल्दी ही पहले जैसी शांति आएगी।