3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असम में बाल विवाह के 4000 से ज्यादा केस दर्ज, अब तक 1800 लोगों को किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम में बाल विवाह के खिलाफ राज्य की कार्रवाई में शुक्रवार को 1,800 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Himanta Biswa Sarma

Himanta Biswa Sarma

असम सरकार बाल विवाह पर रोक को लेकर पूरी तरह से एक्शन में हैं। प्रदेश में बाल विवाह के मामले दर्ज करने के बाद अब ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जा रही है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम में बाल विवाह के खिलाफ राज्य की कार्रवाई में शुक्रवार को 1,800 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। सीएम सरमा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वर्तमान में राज्यव्यापी गिरफ्तारी चल रही है। अब तक 1800 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


असम के सीएम ने कहा कि उन्होंने पुलिस से बाल विवाह के मामलों में जीरो टॉलरेंस दिखाने को कहा है। सरमा ने कहा, मैंने @assampolice से महिलाओं पर होने वाले अक्षम्य और जघन्य अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की भावना के साथ काम करने को कहा है।


सीएम सरमा ने ट्विटर पर असम पुलिस की रिपोर्ट साझा करते हुए कहा, असम सरकार राज्य में बाल विवाह के खतरे को समाप्त करने के लिए पूरी तरीके से दृढ़संकल्पित है। अब तक असम पुलिस ने राज्य भर में 4,004 मामले दर्ज किए हैं।


सीएम के बयान के मुताबिक शुक्रवार सुबह से इन मुकदमों पर कार्रवाई जारी है। जिसके चलते अब तक हजारों गिरफ्तारियां की जा चुकी है। सीएम सरमा ने असम की जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी से सहयोग करने का अनुरोध करता हूं। अगर ऐसी शादी में संतान भी पैदा हुई होगी तो शादी करने वाले पुरुष पर POCSO के तहत केस दर्ज होगा।

Story Loader