
Vande Bharat Express Route and Fair List: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 27 जून को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देश के अलग-अलग शहरों को जोड़ने वाली पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। नरेंद्र मोदी ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दो वंदे भारत ट्रेनों को प्रत्यक्ष तौर पर और तीन को तीन वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 2019 में शुरू हुई पहली वंदे भारत एक्सप्रेस से लेकर अब तक यह पहली बार है कि एक साथ इतनी अधिक वंदे भारत ट्रेनें शुरू की गई हो। आइये जानते हैं इन ट्रेनों की डिटेल -
वंदे भारत ट्रेन के रूट और किराया
1. नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस : पहली वंदे भारत ट्रेन को 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग पर हरी झंडी दिखाई गई थी। यह ट्रेन बृहस्पतिवार को छोड़कर बाकी सभी छह दिन चलती है। ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 6:00 बजे निकलती है और 759 किलोमीटर की दूरी तय करके दोपहर 2:00 बजे वाराणसी पहुंचती है।
इसका किराया 3325 रुपया है।
2. नई दिल्ली–माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस : यह वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलती है। यह आठ घंटे में दूरी तय करती है। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर बाकी छह दिन चलती है। ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 6:00 बजे निकलती है और दोपहर 2:00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचती है।
इसका किराया 2805 रुपया है।
3. गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस : गांधीनगर-मुंबई के बीच चलने वाली यह वंदे भारत ट्रेन रविवार को छोड़कर बाकी छह दिन चलती है। ट्रेन सुबह 6:00 बजे मुंबई सेंट्रल से रवाना होने के बाद 522 किमी की दूरी तय करके दोपहर 12:25 बजे गांधीनगर रेलवे स्टेशन पहुंचती है।
इसका किराया 2603 रुपया है।
4.नई दिल्ली – अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस : दिल्ली के हिमाचल प्रदेश के अंब अंदौरा के बीच चलने वाली यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर छह दिन चलती है। यह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 05:50 में निकलती है और सुबह 11:05 बजे अंब अनादौरा पहुंचती है।
इसका किराया 2204 रुपया है।
5.चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस : यह ट्रेन इस रूट में बुधवार को छोड़कर छह दिन चलती है। ट्रेन चेन्नई से सुबह 05:50 बजे निकलती है और 401 किमी की दूरी तय करके दोपहर 12:20 बजे मैसूरु में रूकती है।
इसका किराया 2485 रुपया है।
6. नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस : यह ट्रेन महाराष्ट्र के नागपुर और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बीच चलती है। यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर बाकी छह दिन चलती है। ट्रेन नागपुर रेलवे स्टेशन से दोपहर 02:05 बजे निकलती है और शाम 07:35 बजे बिलासपुर पहुंचती है।
इसका किराया 2065 है।
7. हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस : ट्रेन बुधवार को छोड़कर छह दिन चलती है। ट्रेन सुबह 05:55 बजे हावड़ा जंक्शन से निकलती है और 454 किमी की दूरी 7:30 घंटे में तय करके दोपहर 1:25 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचती है।
इसका किराया 2825 है।
8. सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस : यह ट्रेन तेलंगाना के सिकंदराबाद और आंध्र प्रदेश के बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम के बीच चलती है। ट्रेन रविवार को छोड़कर बाकी छह दिन चलती है। ट्रेन सिकंदराबाद जंक्शन से दोपहर 3:00 बजे निकलती है और रात 11:30 बजे विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है।
इसका किराया 3120 रुपया है।
9.मुंबई- सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस: मुंबई और सोलापुर के बीच यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर छह दिन चलती है। ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल (सीएसटी) से शाम 4:05 बजे प्रस्थान करती है और 6:35 घंटे की लंबी यात्रा तय करके रात 10:40 बजे सोलापुर पहुंचती है।
10. मुंबई- शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस : यह वंदे भारत ट्रेन मुंबई सीएसटी स्टेशन और साईंनगर शिरडी के बीच चलती है। यह दूरी 5:20 मिनट में तय करती है। ट्रेन सुबह 6.20 बजे मुंबई से निकलती है और 11.40 बजे शिरडी पहुंचती है। ट्रेन मंगलवार को छोड़कर बाकी छह दिन चलती है।
11. हज़रत निज़ामुद्दीन- रानी कमलापति स्टेशन वंदे भारत एक्सप्रेस : आधे घंटे का समय बचाने के लिए ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बजाय भोपाल से हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन तक चलती है। यह ट्रेन 700 किमी की दूरी सात घंटे 45 मिनट में तय करती है। यह शनिवार को छोड़कर छह दिन संचालित होता है। यह भोपाल से सुबह 5:55 में निकलती है और दोपहर 1:45 बजे दिल्ली आती है।
12. सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस : यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच 660 किमी की दूरी 8:30 घंटे में तय करती है। ट्रेन सुबह 6 बजे सिकंदराबाद से निकलती है और दोपहर 2:30 बजे तिरूपति पहुंचती है। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर बाकी छह दिन चलती है।
13. चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस : यह वंदे भारत ट्रेन चेन्नई और कोयंबटूर के बीच 495 किमी की दूरी 6:10 घंटे में तय करती है। यह बुधवार को छोड़कर छह दिन चलती है। ट्रेन कोयंबटूर से सुबह 6 बजे निकल के दोपहर 12.10 बजे चेन्नई सेंट्रल पहुंचती है।
14. अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस : यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जयपुर, अलवर और गुड़गांव में रुकने के साथ अजमेर और दिल्ली कैंट के बीच संचालित होगी। बता दें कि अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। यह दिल्ली छावनी और अजमेर के बीच की दूरी 5:15 घंटे में तय करती है।
15. हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस : पवित्र शहर पुरी को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से जोड़ने वाली ओडिशा की पहली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन है।
16. तिरुवनंतपुरम-कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस : केरल को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिली है। जो राजधानी तिरुवनंतपुरम को कासरगोड से जोड़ती है। ट्रेन तिरुवनंतपुरम से सुबह 05:20 बजे रवाना होकर दोपहर 1:25 बजे कासरगोड पहुंचती है। यह गुरुवार को छोड़कर बाकी छह दिन चलती है।
17. न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी वंदे भारत एक्सप्रेस : यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी के बीच सप्ताह में छह दिन चलती है जो 6 घंटे के भीतर लगभग 410 किमी की दूरी तय करती है। ट्रेन सिलीगुड़ी के न्यू जलपाईगुड़ी से चलकर असम के गुवाहाटी तक चलती है।
18. दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस : दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 29 मई से शुरू है। 4:45 घंटे की यात्रा समय के साथ, ट्रेन 302 किमी की दूरी तय करती है। ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन चलती है।
19. रांची-पटना-वंदे भारत एक्सप्रेस: रांची और पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन मंगलवार से शुरू हो गया है। सुबह 10.53 के करीब रांची रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन पटना के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन छह घंटे में पटना तक का सफर तय करेगी।
20. भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस : भोपाल (रानी कमलापति रेलवे स्टेशन) से यह जबलपुर तक चलेगी। यह टूरिस्ट स्पॉट भेड़ाघाट, पंचमढ़ी और सतपुड़ा से होकर जाएगी ।
21.खजुराहो-भोपाल-इंदौर-वंदे भारत एक्सप्रेस : खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत ट्रेन राज्य के मालवा और बुंदेलखंड के इलाकों को भोपाल से कनेक्ट करेगी। यह ट्रेन महाकालेश्वर, मांडू, महेश्वर, खजुराहो जैसे पर्यटन के मुख्य जगहों से होकर गुजरेगी।
22. मडगांव-मुंबई-वंदे भारत एक्सप्रेस : वंदे भारत एक्सप्रेस छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल और गोवा के मडगाव स्टेशन के बीच चलेगी।
23. धारवाड़-बेंगलुरु-वंदे भारत एक्सप्रेस: ये ट्रेन धारवाड़, हुब्बली और दावणगेरे को राजधानी बेंगलुरु से जोड़ेगी।
किराए से जुडी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
Updated on:
28 Jun 2023 07:08 am
Published on:
27 Jun 2023 05:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
