तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) की 20 महिला विधि निर्मातओं में से 65 प्रतिशत पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि 45 प्रतिशत पर गंभीर मामले दर्ज हैं। आम आदमी पार्टी (आप) की 13 महिला विधि निर्मातओं में से 69 प्रतिशत पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि 31 प्रतिशत पर गंभीर आरोप हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 512 महिला सांसदों और विधायकों की कुल घोषित संपत्ति 10,417 करोड़ रुपये है, इस तरह प्रत्येक की औसत संपत्ति 20.34 करोड़ रुपये है।