13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

50 फीट खाई में पिकअप गिरने से 3 महिलाओं की मौत, भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर ने 4 घायलों को किया Airlift

सुबह करीब 9 बजे पूह गांव की छह महिलाएं मनरेगा में मजदूरी के ​लिए इस वाहन से बजरी लेकर पूह पंचायत के गांव गांधी मोहल्ला जा रहे थे। सामुदायिक अस्पताल के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

less than 1 minute read
Google source verification

हिमाचल प्रदेश किन्नौर के पूह में गुरुवार को एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में पिकअप में सवार तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जब कि चालक सहित अन्य तीन महिलाएं घायल हो गई। इन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर IGMC शिमला लाया गया।

हिमाचल पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे पूह गांव की छह महिलाएं मनरेगा में मजदूरी के ​लिए इस वाहन से बजरी लेकर पूह पंचायत के गांव गांधी मोहल्ला जा रहे थे। सामुदायिक अस्पताल के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में तत्काल ही तीन महिलाओं की मौत हो गई।

इसके बाद इस दुर्घटना में चालक दीपक कुमार सहित चार लोग घायल हो गए। इसमें तीन महिलाएं सुरेन्द्रा, छोकित और शांति शामिल हैं। इन्हें क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद इनकी स्थिति को देखते हुए भारतीय सेना के चोलिंग हेलीपेड से हेलीकॉप्टर के माध्यम से आईजीएमसी शिमला ले जाया गया।