21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोच्चि विश्वविद्यालय के संगीत कार्यक्रम में भगदड़, चार लोगों की मौके पर मौत 64 से अधिक घायल

Cochin University Stampede : केरल के कोच्चि विश्वविद्यालय में शनिवार को हुई एक भगदड़ में चार छात्रों की मौत हो गई। इसमें दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
f_yvjzxa4aauiau.jpg

Cochin University Stampede : केरल के कोच्चि विश्वविद्यालय में शनिवार को हुई एक भगदड़ में चार छात्रों की मौत हो गई। इसमें दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं। इसके साथ ही 64 से अधिक छात्र और छात्राएं घायल बताए जा रहे हैं। इसमें से दस छात्रों की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का कलामा सेरी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज स्वयं ही उपचार सुविधाओं का समन्वय कर रही हैं। शनिवार को तीन दिवसीय उत्सव का आखिरी दिन था।

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने दुर्घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक कलाम सेरी मेडिकल कॉलेज में 4 लोगों के शव मिले हैं। विश्वविद्यालय में यह दुर्घटना उस समय हुई जब विश्वविद्यालय का वार्षिकोत्सव चल रहा था। इस दौरान टेक फेस्ट में एक संगीत कार्यक्रम में दौरान यह हादसा हुआ। इस मामले पर नजर रखने के लिए उघोगमंत्री और स्थानीय विधायक पी राजीव ने कहा कि उन्हें प्रशासन से सूचना मिल गई है। वह उच्च शिक्षा मंत्री के साथ कोच्चि पहुंच रहे हैं।

बारिश बनी मौत का कारण
विश्वविद्यालय से मिल रही जानकारी के अनुसार सब अच्छा चल रहा था लेकिन अचानक ही बारिश आ गई। ओपन एयर ऑडिटोरियम में अचानक बड़ी संख्या में ही छात्र घुसने लगे। सभागार के बाहर अन्य गतिविधियों में भाग ले रहे छात्र भी उसमें घुस गए, जिससे भगदड़ मच गई। सीयूएसएटी में चार हजार से अधिक छात्र पढ़ते हैं। संगीत कार्यक्रम में पार्श्व गायिका निखिता गांधी शामिल थीं।