26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंध्र प्रदेश: ऑटो पर हाई टेंशन तार गिरने से 5 महिलाओं की जलकर मौत, 10 लाख रुपए अनुग्रह राशि की घोषणा

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में ऑटो पर हाई टेंशन तार गिरने से 5 महिलाओं की जलकर मौत हो गई है। इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने 10 लाख रुपए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।  

less than 1 minute read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Jun 30, 2022

5-andhra-women-charred-to-death-as-high-tension-wire-falls-on-auto.jpg

आंध्र प्रदेश: ऑटो पर हाई टेंशन तार गिरने से 5 महिलाओं की जलकर मौत, 10 लाख रुपए अनुग्रह राशि की घोषणा

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के सत्यसाई जिले में एक ऑटो पर हाई टेंशन तार गिरने से पांच महिलाओं की जलकर मौत हो गई है। जबकि अन्य 5 घायल बताई जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना आंध्र प्रदेश के सत्य साई जिले के तदीमार्री ब्लॉक के चिलकोंडैया पल्ली गांव के पास हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ऑटो 10 लोगों को लेकर जा रहा था, जो अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गया। इससे उस ऑटो के ऊपर एक हाई टेंशन तार गिर गया, जिससे ऑटो में आग लग गई।

इस घटना में पांच महिलाओं की जलकर मौत हो गई है। वहीं 5 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घटना के शिकार हुए सभी लोग मजदूर थे, जो ऑटो से काम पर जा रहे थे।


राज्यपाल ने व्यक्त किया दुख

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन ने सत्य साई जिले के तदीमारी मंडल में चिलकोंडैयापल्ली के पास इस दुर्घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।


10 लाख रुपए अनुग्रह राशि की घोषणा
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सत्य साई जिले के चिल्लकोंडैयापल्ली गांव में हुई दुर्घटना में मरने वालों के लिए दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री रेड्डी ने अधिकारियों को घटना में घायल लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस घटना में मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपए अनुग्रह राशि देने की घोषणा करते हुए अधिकारियों को जल्द मुआवजा देने निर्देश दिए हैं।