3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bengal Heat wave: बंगाल में धार्मिक आयोजन के दौरान गर्मी और उमस से 5 की मौत, 50 से अधिक हुए बीमार

Heatwave in Bengal: पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी और उमस के कारण 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीनन, 50 लोग घायल हो गए हैं।

2 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Jun 12, 2022

5 killed by heat wave at religious festival in Bengal, 50 fall sick

5 killed by heat wave at religious festival in Bengal, 50 fall sick

पश्चिम बंगाल में गर्मी की मार के अब जान पर बन आई है। रविवार कोउत्तर उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी में एक धार्मिक उत्सव में शामिल होने के पहुंचे कम से कम पांच श्रद्धालुओं की भीषण गर्मी और उमस के कारण मौत हो गई है। वहीं, 50 से अधिक लोगों की हालात इतनी खराब हुई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। इस घटना पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संवेदना व्यक्त की है।

ममता बनर्जी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर लिखा,'पानीहाटी के इस्कान मंदिर में आयोजित महोत्सव में गर्मी और उमस के कारण हुई श्रद्धालुओं की मौत के बारे में सुनकर व्यथित हूं। पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी मौके पर पहुंच कर आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना।' वहीं, विपक्ष ने इस घटना के लिए सरकार के प्रबंध पर सवाल खड़े किए हैं। इस घटना के बाद मेला आयोजकों और प्रशासन ने महोसत्व को बंद कर दिया है।

धार्मिक आयोजन में गर्मी से लोगों की गई जान
दरअसल, पानीहाटी स्थित इंटरनेशनल सोसाइटी फ़ॉर कृष्ण कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) मंदिर में आज सुबह 500 वर्ष पुराने डन्डा महोत्सव में कई श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया था। कोरोना के कारण ये महोत्सव पिछले दो वर्षों से स्थगित था। इस साल जब इसका आयोजन हुआ तो भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इस दौरान भीषण गर्मी और उमस के कारण एक महिला समेत 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी है जबकि 50 श्रद्धालु बीमार पड़ गए हैं।

सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी भी कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।शुरुआत में अनुमान लगाया गया था कि 3 श्रद्धालु की मौत हुई है लेकिन ये संख्या बढ़कर 5 हो गयी है। इस घटना के बाद मंदिर प्रबंधक ने कुछ समय के लिए मेले को स्थगित कर दिया है।

यह भी पढ़े- नमाज के बाद हिंसा मामले में अब तक 255 गिरफ्तार