राष्ट्रीय

Earthquake: दिल्ली सहित दहला पूरा उत्तर भारत, नेपाल में 6.3 तीव्रता का भूकंप से 6 की मौत

नेपाल के दोती जिले में बुधवार तड़के 6.3 तीव्रता के भूकंप की चपेट में आए एक घर के ढह जाने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर इस भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

2 min read
Earthquake

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मंगलवार की देर रात करीब 2 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेपाल के दोती जिले में बुधवार तड़के 6.3 तीव्रता के भूकंप की चपेट में आए एक घर के ढह जाने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। इससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। एपिसेंटर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से 90 किलोमीटर दूर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की तरफ नेपाल के मणिपुर में रहा। कई जगहों पर भूस्खलन से दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नेपाल की सेना को भूकंप प्रभावित इलाकों में तलाशी और बचाव अभियान के लिए भेजा गया है।


नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने नेपाल की सीमा से लगे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से 90 किमी. दक्षिण पूर्व में भूकंप का केंद्र बताया है। भूकंप के झटके करीब 1 मिनट तक रुक-रुककर लगते रहे।


दिल्ली और इसके असापास के इलाकों के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए। राहत की बात यह है कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। गोरखपुर में भी देर रात के बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने टेलीफोन पर बातचीत में बताया कि भूकंप दो बार आया। रात 8:52 बजे 4.6 तीव्रता और रात 1:57 बजे 5.7 रिक्टर स्केल रही है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में भूकंप के तेज झटकों से धूजी धरती, घबराए लोग घरों से बाहर निकले


नेपाल में रात करीब 2 बजे आए तेज भूकंप से एक घर के गिरने से छह लोगों की मौत हो गई है। भूकंप की तीव्रता 6.3 रिएक्टर स्केल मापी गई। इससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। नेपाल भूकंप में हताहत हुए लोगों की पहचान अभी पता नहीं चल पाई है। अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में कम से कम 1 महिला और दो बच्चे शामिल हैं। नेपाल की सेना को भूकंप प्रभावित इलाकों में तलाशी और बचाव अभियान के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ समेत कई जिलों में भूकंप के झटके, 4.9 मापी गई तीव्रता


आपको बता दें कि बीते महीने 19 अक्टूबर को काठमांडू में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र (एनईएमआरसी) के अनुसार 31 जुलाई को काठमांडू से 147 किमी. दूर खोतांग जिले के मार्टिम बिरता के आसपास 6.0 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इससे पहले 2015 में मध्य नेपाल में अपनी राजधानी काठमांडू और पोखरा शहर के बीच रिक्टर पैमाने पर 7.8 तीव्रता का एक उच्च तीव्रता वाला भूकंप आया था। खबरों के अनुसार, इसमें 8,964 लोग मारे गए थे और 22,000 लोग घायल हुए थे।

Published on:
09 Nov 2022 07:54 am
Also Read
View All

अगली खबर