26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ समेत कई जिलों में भूकंप के झटके, 4.9 मापी गई तीव्रता

उत्तर प्रदेश के लखनऊ और आसपास के कई जिलों में मंगलवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 10 Nov 2022, 6:22 PM IST

frgth.jpg

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रात 8 बजकर 52 मिनट पर भूकंप के झटके आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई।

लखनऊ के अलावा आसपास के जिलों में भी लोगों ने भूकंप महसूस किया। मेरठ, मुरादाबाद में भी लोगों ने हल्के झटके महसूस किए। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड में भारत-नेपाल सीमा पर जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था।

भूकंप के बाद लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप से जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि लोगों में भूकंप से एक डर का माहौल जरूर देखा गया। भूकंप के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया।

बता दें कि हाल कि दिनों में देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये राहत की बात रही है कि कोई बड़ा नुकसान इससे नहीं हुआ है।