9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लद्दाख में सैनिकों को ले जा रहा ट्रक 60 फीट नीचे नदी में गिरा, 7 जवानों की मौत, कई घायल

लद्दाख में भारतीय सैनिकों को ले जा रहा एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में सात जवानों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य जवान घायल हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए पश्चिमी कमान भेजा गया है।

2 min read
Google source verification
indian_army_truck_accident.jpg

7 Army soldiers killed in vehicle accident in Ladakh, several injured

लद्दाख के तुर्तक सेक्टर में आज एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें इंडियन आर्मी के सात जवानों की मौत हो गई। इंडियन आर्मी के बयान के अनुसार 26 जवानों की एक टुकड़ी को लेकर एक ट्रक परतापुर से हनीफ सब सेक्टर के फॉरवर्ड पोस्ट पर जा रही थी। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर 9000 फीट की ऊंचाई से श्योक नदी में जा गिरी। इस हादसे में 7 जवानों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य जवान जख्मी हो गए। हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए जवानों की पहचान नहीं की जा सकी है। सेना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही सेना के अधिकारी इस हादसे पर डिटेल जानकारी देंगे।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 9 बजे थोइसे से करीब 25 किलोमीटर दूर हुआ। इलाका दुर्गम होने के कारण हादसे के शिकार हुए जवानों को अस्पताल तक पहुंचाने में देर लगी। आर्मी इनपुट के अनुसार अब सभी घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचा दिया गया है। दूसरी ओर घटना की जानकारी सामने आते ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेताओं ने शोक संवेदना जाहिर की है।

इस हादसे के बाद लेह से परतापुर के लिए सेना की सर्जिकल टीमें रवाना कर दी गई है। भारतीय सेना ने कहा, हम हादसे में घायल सभी जवानों को सर्वोत्तम चिकित्सा मदद दिलाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। जिससे हादसे में घायल जवान जल्द स्वस्थ्य हो सकें। हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि प्रतापपुर से 25 किलोमीटर आगे पहुंचा तो उसी वक्त किसी वजह से गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और वह करीब 60 फीट नीचे खाई में जा गिरी।

हादसे की जानकारी मिलते ही सेना के इमरजेंसी ऑपरेशन में सभी लोगों को नदी से बाहर निकाल कर फौरन बेसकैंप ले जाया गया। इलाज के लिए बेस कैंप ले आए गए सैनिकों में से 7 सैनिकों को मृत घोषित कर दिया गया। 403 फील्ड हॉस्पिटल प्रतापपुर में सैनिकों का इलाज जारी है, जिन सैनिकों की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर जताया दुख-

योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि लद्दाख में दुर्भाग्यपूर्ण वाहन दुर्घटना में हुई जवानों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायल जवानों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

एमपी सीएम, प्रियंका गांधी सहित अन्य ने जताई संवेदना-

वहीं शिवराज सिंह चौहान ने लिखा लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में वाहन दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों के आकस्मिक निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत हुतात्माओ को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इसके अलावा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सहित अन्य नेताओं ने भी इस घटना पर दुख जताया है।

यह भी पढ़ेंः महाराष्ट्र के पालघर में 25 फीट गहरी खाई में गिरी बस, कई लोग हुए घायल