12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

8 साल की लड़की का स्कूल के सीनियर्स ने किया गैंगरेप, राज खुलने के डर से मार डाला

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात में तीन युवकों ने आठ साल की एक बच्ची से पहले रेप किया और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification

आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात में तीन युवकों ने आठ साल की एक बच्ची से पहले रेप किया और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी और लाश कृष्णा नदी के बैकवाटर में फेंक दी। पुलिस ने अब इस मामले में तीन नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है।

रविवार से लापता थी लड़की

आठ वर्षीय बच्ची रविवार को लापता हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, लड़की रविवार को अपने घर के पास एक खेल के मैदान में गई थी, लेकिन काफी समय बाद भी वापस नहीं लौटने के बाद उसके माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की। लड़की के ना मिलने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।

खोजी कुत्ते की मदद से पकड़े गए आरोपी

काफी तलाश के बाद जब बच्ची नहीं मिली तो पुलिस ने मंगलवार को खोजी कुत्तों को काम पर लगाया। इस दौरान पुलिस ने गांव में घूम रहे तीन नाबालिग लड़कों का व्यवहार संदिग्ध पाया। सूत्रों के मुताबिक, इन तीन लड़कों में एक ने पूछताछ के दौरान अपराध कबूल भी कर लिया। कबूलनामे के आधार पर पुलिस ने बाद में अन्य दो को भी पकड़ लिया।

राज खुलने के डर से मार डाला

इन लड़कों की उम्र 11 से 15 साल बताई गई है। इन लड़कों ने स्वीकार किया कि वे लड़की को गांव के बाहरी इलाके में पंप हाउस में ले गए और उसके साथ मारपीट की। बाद में पुलिस शिकायत के डर से उन्होंने उसकी हत्या कर दी और शव को उसी दिन कृष्णा नदी के बैकवाटर में फेंक दिया।

जादू-टोने के एंगल से भी पूछताछ कर रही है पुलिस

बुधवार को जिले के एसपी रघुवीर रेड्डी ने विशेषज्ञ तैराकों के साथ पांच विशेष टीमों का गठन किया और तलाशी अभियान शुरू किया। लड़की का शव अभी नहीं मिला है और पांच नावों की मदद से नदी में शव की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीमों को लगाया गया है। पुलिस इस घटना में जादू-टोने के एंगल के लिए भी पूछताछ कर रही है। जिले के सांसद डॉ. बायरेड्डी शबरी ने भी घटनास्थल का दौरा किया।

ये भी पढ़ें: JDU में आते ही पूर्व IAS पर मेहरबान हुए नीतीश कुमार, पार्टी में दी बड़ी जिम्मेदारी