फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 8वें वेतन आयोग में कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि के लिए फिटमेंट फैक्टर को 1.92 रखा जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो न्यूनतम वेतन बढ़कर 34,560 रुपये हो जाएगा। इसी तरह, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी पहले से ज्यादा पेंशन मिलेगी, जो बढ़कर 17,280 रुपये तक हो सकती है।