1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी को ससुराल वाले करते थे तंग, बैंड- बाजे के साथ विदाई कराकर घर ले गए पिता, अब हर तरफ हो रही तारीफ

रांची में एक पिता बैंड- बाजे के साथ अपनी बेटी की विदाई कराकर अपने घर वापस ले आए । पिता के इस कदम के बाद हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
बेटी को बैंड बाजे के साथ धूमधाम से माइके लाते पिता

बेटी को बैंड बाजे के साथ धूमधाम से माइके लाते पिता

हर एक पिता अपनी बेटी की शादी एक अच्छे घर और परिवार में करता है ताकि उसकी बेटी खुश और सुखी रहे। लेकिन कई परिवार दूसरे घर से आई लड़की को काफी प्रताड़ित करते हैं। कभी दहेज के लिए तो, कभी किसी दूसरे चीज के लिए। ऐसा ही एक मामला झारखंड के रांची से सामने आया है। दरअसल, रांची में ससुराल वालों से परेशान होकर एक पिता बैंड- बाजे के साथ अपनी बेटी की विदाई कराकर अपने घर वापस ले आए। बेटी की इस अनोखी विदाई की चर्चा चारों ओर हो रही है और लोग पिता के इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

साक्षी ने कही ये बात

बेटी साक्षी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो बेहद किस्मत वाली हैं कि उसे ऐसे माता-पिता मिले। साक्षी ने आगे बताया कि उसने ससुराल पक्ष से काफी प्रताड़ना सहने के बाद भी रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन बात बन न सकी। फिलहाल तलाके के लिए कोर्ट की शरण में जाया गया है। लड़के ने गुजारा भत्ता देने पर सहमति जताई है। जल्द ही तलाक मिलने की उम्मीद है। वहीं प्रेम गुप्ता ने कहा कि बेटी की शादी बहुत धूमधाम से की जाती है और अगर जीवनसाथी और परिवार गलत निकलता है या गलत काम करता है तो अपनी बेटी को उसी आदर और सम्मान के साथ घर वापस लाना चाहिए। क्योंकि बेटियां बहुत अनमोल होती हैं।

Story Loader