
A look into PM Modi's packed schedule on his 72nd birthday
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17 सितंबर 2022 को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रमों का फाफी बिजी शेड्यूल है। वह वन्यजीव और पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, कौशल और युवा विकास और अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे से संबंधित 4 अलग-अलग कार्यक्रमों में भाषण देंगे। सबसे पहले वह आज मध्य प्रदेश जाएंगे, जहां वह कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में नामीबिया लाए हुए चीतों को आजाद करेंगे। दरअसल भारत में 1952 में चीतों को विलुप्त घोषित कर दिया गया था, इसलिए यह 70 साल के लंबे अंतराल के बाद भारत में चीतों को बसाने का एक प्रयाश है।
वहीं भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 'सेवा पखवाड़ा' आयोजित करके मना रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी के जन्मदिन के लिए एक व्यापक कार्यक्रम की योजना बनाई है। इसके लिए उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को इसे "सेवा पखवाड़ा" के रूप में मनाने के निर्देश दिए हैं, जिसमें बीजेपी रक्तदान शिविर लगाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज का शेड्यूल
- 9.40 AM पर ग्वालियर में लैंड करेंगे।
- 9.45AM पर कुनो राष्ट्रीय उद्यान के लिए प्रस्थान करेंगे।
- 10:30 AM पर कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता रिलीज प्लाइंट साइट-1 पर पहुंचेंगे।
-10:30AM से लेकर 10:35AM के बीच चीतों को आजाद करेंगें।
- 10:35AM से लेकर 10:38AM के बीच चीता रिलीज प्वाइंट साइट-2 की तरफ बढ़ेंगे।
-इसके बाद 10:38AM से लेकर 10:43 के बीच रिलीज प्वाइंट साइट-2 से चीतों को आजाद करेंगें।
- 10:48AM पर बातचीत करने वाली जगह पर पहुंचेंगे।
- 10:48 AM से 10:50AM के बीच ग्रुप फोटोग्राफी होगी।
- 10:50 AM से 11:10 AM तक चीता मित्र और चीता पुनर्वास प्रबंधन समूह के साथ बातचीत करेंगे।
- 12PM पर कराहल स्टेडियम आगमन होगा।
- 12PM से 12.14 PM तक स्व सहायता समूह के प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी को देखेंगे।
- 12:15PM पर मंच पर पहुंचेंगे, जहां वह संबोधित भी करेंगे।
- इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी वहां से 1.15PM पर प्रस्थान करेंगे।
जन्मदिन की बधाई देते हुए चीतों के जरिए TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने PM मोदी पर साधा निशाना
TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए निशाना भी साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखी हमारे प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं - क्या वह हमारी तेजी से खत्म होती हुई संवैधानिक सुरक्षा को ठीक उसी तरह देख सकते हैं जैसे वे विलुप्त चीतों को देख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष, क्या है पीएम नरेंद्र मोदी की इतनी लोकप्रियता का राज
Published on:
17 Sept 2022 09:03 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
