
दिल्ली में 400 झुग्गियां जलकर हुई राख (Photo-X)
fire fish market in delhi: दिल्ली के मटियाला गांव के मछली बाजार में बुधवार रात को अचानक भीषण आग लग गई। इसमें करीब 400 झुग्गियां और कई दुकानें जलकर खाक हो गई। रात करीब 12 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद करीब 23 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम किया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हुए है।
हालांकि अभी तक जान माल के नुकसान का पता नहीं चल पाया है। वहीं आग के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बताया जा रहा है कि जिस जगह आग लगी वहां काफी घनी बस्ती है। इसके अलावा दुकानें और झुग्गियां भी है।
गर्मी के कारण थोड़ी ही देर में आग चारों तरफ फैल गई और पूरे इलाके को अपने आगोश में ले लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची। दमकल कर्मियों को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
ग्रेटर नोएडा में साइट- 4 इंडस्ट्रियल एरिया में D 79 फैक्ट्री में भी आग लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस फैक्ट्री में पेंट बनाने का काम किया जाता है।
सीएफओ गौतमबुद्ध नगर प्रदीप कुमार ने बताया कि कासना इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में पेंट और थिनर बनाने का काम होता था। इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
Updated on:
12 Mar 2026 08:58 am
Published on:
12 Mar 2026 08:25 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
