6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में मिली सांप की नई प्रजाति, Titanic मूवी के एक्टर Leonardo DiCaprio पर रखा नाम

New Species of Snake Discovered: पश्चिमी हिमालय में सांप की एक नई प्रजाति की खोज की गई। वैज्ञानिकों ने सांप की इस नई प्रजाति का नाम हॉलिवुड सुपर स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio) के नाम पर रख दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 23 Oct 2024, 1:52 PM IST

New Snake Named After Leonardo DiCaprio

New Snake Named After Leonardo DiCaprio

A New Species of Snake Discovered: पश्चिमी हिमालय में सांप की एक नई प्रजाति मिली है। वैज्ञानिकों ने सांप की इस नई प्रजाति का नाम हॉलिवुड सुपर स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio) के नाम पर रख दिया है। ‘एंगुइकुलस डिकैप्रियोई’ (Anguiculus Dicaprioi) इसमें एंगुइकुलस एक लैटिन शब्द है जिसका मतलब ‘छोटा सांप’ और डि-कैप्रियो का अर्थ ‘डिकैप्रियोई’ होता है। भारत, जर्मनी और यूके के शोधकर्ताओं की टीम ने इस 'एंगीकुलस दिकैप्रियो' नाम की सांप की प्रजाति का पता लगाया।

टाइटैनिक स्टार ने नाम पर क्यों पड़ा नाम?

वैज्ञानिकों का कहना है कि लियोनार्डो डिकैप्रियो ने सांपों के संरक्षण के लिए काफी काम किया है। ऐसे में यह उन्हें सम्मान दिया जा रहा है। डि-कैप्रियो एक अमेरिकी अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और पर्यावरणविद् हैं। दुनिया में जैव विविधता की हानि जलवायु परिवर्तन, और प्रदूषण जैसे मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने में उनका नाम अमूमन लिया जाता है। हॉलीवुड स्टार प्रदूषण कम करने और जीवों को बचाने में काफी योगदान देते हैं। इसके अलावा सांपों के संरक्षण के लिए बड़ा फंड भी देते हैं। इसी के चलते इस नए सांप का नाम अभिनेता के नाम पर रखा गया है।

ये भी पढ़ें: पत्नी के गहने उसकी सहमति के बिना गिरवी रखना अपराध, कोर्ट ने पति को सुनाई ये सजा