8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

भीषण हादसाः कार की टक्कर के बाद हवा में उछला शख्स, Video देख खड़े हो जाएगे रोंगटे

तेज रफ्तार का कहर कैमरे में कैद होकर रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो के रूप में सामने आया है। मामला हैदराबाद का है। जहां के एक्सीडेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हादसा का ये वीडियो घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी में कैद हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि एक आदमी पैदल सड़क किनारे से गुजर रहा है। उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उस व्यक्ति को भीषण टक्कर मार दी। टक्कर लगते शख्स हवा में उछला और फिर काफी दूर तक जाकर गिरा। इस हादसे में शख्स को गंभीर चोटें आई। यह हादसा हैदराबाद के नागोल इलाके का है। वीडियो सामने आने के बाद हैदराबाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Google source verification