28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, घरों से भागे लोग, कहां था भूकंप का केंद्र?

सोमवार सुबह असम, अरुणाचल सहित कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र असम के मोरीगांव था।
less than 1 minute read
Google source verification

भूकंप (Photo: IANS)

सोमवार सुबह-सुबह 4.17 बजे पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि असम, अरुणाचल व अन्य इलाकों में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र मोरीगांव था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी विभाग ने कहा कि मोरीगांव में जमीन के नीचे इसकी गहराई 50 किलोमीटर दर्ज की गई है।

भीषण ठंड में घरों से बाहर निकले लोग

सुबह-सुबह आए तेज भूकंप के चलते इलाके लोगों में दहशत फैल गई। सभी घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह है कि अभी तक इस भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के बड़े नुकसान की कोई तत्काल रिपोर्ट सामने नहीं आई है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संवेदनशील इलाकों से जानकारी जुटाई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग