16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार में भी संगठनात्मक विस्तार करेगी आम आदमी पार्टी

-प्रदेश से आए प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ किया मंथन

less than 1 minute read
Google source verification
बिहार में भी संगठनात्मक विस्तार करेगी आम आदमी पार्टी

बिहार में भी संगठनात्मक विस्तार करेगी आम आदमी पार्टी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी अब बिहार में भी अपने संगठन का विस्तार करेगी, लेकिन वहां चुनाव कब और कैसे लड़े जाएंगे इस बारे में अभी फैसला नहीं किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में बिहार से आए प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ राज्य में संगठन के विस्तार को लेकर विचार विमर्श किया। पार्टी के बिहार में चुनाव प्रभारी व दिल्ली के विधायक अजेश यादव व सह-प्रभारी अभिनव राय भी बैठक में मौजूद रहे।

पाठक ने बैठक में कहा कि बिहार में हमारे पास संगठनात्मक ढांचा भले ही नहीं है, लेकिन वहां काम करने वाले लोगों की बड़ी तादाद है। पार्टी राज्य में चुनाव लड़ेगी, लेकिन चुनाव लड़ने के लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है। सिर्फ चुनाव लड़ने और लड़कर हारने से कोई फायदा नहीं है। चुनाव लड़ने के लिए वहां पूरा फोकस होना जरूरी है। गुजरात में हम पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़े और पूरे देश को संदेश दिया कि हम लड़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने अब लोकल बॉडी चुनाव से किसी भी राज्य में एंट्री करने का फैसला किया है। किसी भी राज्य की राजनीति में घुसने से पहले जिला पंचायत, नगर पंचायत और नगर परिषद के चुनाव लड़ते हुए आगे बढ़ा जाएगा। राष्ट्रीय पार्टी के नाते लोकसभा चुनाव पार्टी लड़ेगी, लेकिन किस तरह लड़ेंगी इसका फैसला आने वाले समय में हो जाएगा। 'इंडिया' गठबंधन और देश के सियासी हालात की चर्चा करते हुए पाठक ने कहा कि अब देश को बदलाव चाहिए। आज बहुत ज्यादा जरूरी है कि भाजपा को सत्ता से बेदखल किया जाए।