पिछले सप्ताह आप ने चुनाव प्रचार के लिए एक पोस्टर जारी किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन व नई दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित का फोटो लगाकर भ्रष्टाचारी बता दिया। इस पर कांग्रेस ने एतराज जताते हुए चुनाव आयोग से भी शिकायत की। इसके साथ ही आप को सबक सिखाने के लिए केजरीवाल समेत अन्य नेताओं को निशाने पर लेना शुरू कर दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के नेताओं ने चुनाव जीतने के लिए हर एंगल से ताकत लगाना शुरू कर दिया है।