13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली की तीनों राज्यसभा सीटों पर जीती AAP, स्वाति मालीवाल ने पहली बार में मारी बाजी

Delhi Rajyasabha Result: दिल्ली की तीन राज्यसभा सीटों पर नीतेजे घोषित हो चुकी हैं। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को सफलता हाथ लगी है। आप ने तीनों सीटों पर जीत दर्ज की है।

less than 1 minute read
Google source verification
Delhi Rajyasabha Result

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की तीनों राज्यसभा सीटों पर अपना परचम लहरा दिया है। आप के नेता संजय सिंह, एनडी गुप्ता और पूर्व दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल निर्विरोध चुनाव जीत गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की तीन राज्यसभा सीटों पर कई नेताओं ने दावेदारी ठोकी थी। हालांकि, गुरुवार को पर्चा दाखिल करने वाले सभी उम्मीदवारें ने अपना नामांकन वापस ले लिया था।

संजय सिंह ने जेल से भरा नामांकन

बता दें कि संजय सिंह ने अदालत से अनुमति लेकर राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। दरअसल, संजय सिंह इस दौरान दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में जेल में बंद हैं। इस वजह से उनको नामांकन के लिए कोर्ट से अनुमति लेनी पड़ी थी।

दिल्ली में आप के पास 62 विधायक

मालूम हो कि दिल्ली केंद्रशासित प्रदेश में कुल विधानसभा की 70 सीटें हैं। जिनमें से आम आदमी पार्टी के पास 62 सीटें है। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 8 सीटों पर चुनाव जीता था। राज्यसभा सासंद के चुनाव के लिए विधायकों द्वारा मतदान किया जाता है। ऐसे में आप के पास भारी संख्या में विधायक थे, लिहाजा पार्टी ने निर्विरोध तीनों सीटों पर जीत दर्ज की है।