
शादी के स्टेज पर दुल्हन को मारी गोली (फोटो- THΞRΞΛLPIVOT एक्स पोस्ट)
Buxar Crime: बिहार के बक्सर में स्टेज पर जयमाला लिए खड़ी दुल्हन को गोली मारने के मामले में नई जानकारी निकलकर सामने आई है। आरोपी दीनबंधु ने बक्सर सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। आरोपी ने कहा कि मैंने ही गोली मारी है। मैं सरेंडर करना चाहता हूं। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, आरोपी के बारे में पुलिस का कहना है कि वह शराब तस्करी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।
आरोपी दीनबंधु ने कई बार दुल्हन आरती कुमारी (22) को धमकाया था। आरोपी दीनबंधु ने कहा था कि अगर तू मेरी न हो सकी तो क्या हुआ, मैं तुम्हें किसी और का होने नहीं दूंगा। तुम्हारे घर वाले जहां भी शादी करेंगे, मैं उस दूल्हे को भी मार दूंगा। शादी समारोह में मौजूद लोगों ने बताया कि घटनावाले दिन जब आरोपी दीनबंधु पहुंचा तो सबसे पहले वह DJ वाले के पास गया। उसने अपनी फर्माइश पर गाना बजवााया 'तुझको ही दुल्हन बनाऊंगा, वरना कुंवारा मर जाऊंगा।' इसके बाद वह अचानक जयमाला स्टेज के पास पहुंचा और दुल्हन को गोली मारकर फरार हो गया।
लड़की के पिता नंद जी चौधरी ने कहा कि मैं गरीब परिवार से हूं। आरती की शादी के लिए 5 लाख रुपए लिए थे। इतना कहते ही नंद चौधरी फफक कर रो पड़े। वारदात को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि नंद जी चौधरी के घर पर मंगलवार की रात उत्सव जैसा माहौल था। दरवाजे पर नाच-गाना हो रहा था, महिलाएं गीत गा रही थीं।
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमनपुर गांव से रात 8 बजे बारात आई थी। लड़कियां तैयार होकर स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के बगल में खड़ी थीं। सभी की हंसी गूंज रही थी। तभी दीनबंधु वहां पहुंचा और आरती को गोली मारकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दीनबंधु का आपराधिक इतिहास रहा है। वो 2020 से शराब तस्करी में उतर गया था। 2021 में दीनबुंध शराब तस्करी करते पकड़ाया भी था, उसे इस मामले में जेल भी हुई थी।
राजद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बक्सर में वरमाला के समय दुल्हन को स्टेज पर गोली मार दी गयी! दूल्हे और वर एवं वधु पक्ष के सैकड़ों लोगों के सामने! @bihar_police और भाजपा नीतीश सरकार इसे आपसी विवाद बताकर पल्ला नहीं झाड़ सकती!
निर्लज्ज सरकार को बताना होगा कि बिहार में इतने अवैध हथियार कहाँ से आ रहे हैं? लोग विशेषकर युवा इतनी आसानी से हथियार कहाँ से खरीद रहे हैं? यह सरकार को बताना चाहिए कि अवैध हथियारों के व्यापार और इससे जुड़ी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कौन से कदम उठाए गए हैं?
Published on:
26 Feb 2026 08:06 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
