26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पॉपुलर नेताओं की लिस्ट में टॉप पर PM Modi, Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स; जानें कौनसे नंबर पर है ट्रंप

PM Modi on Instagram: भारत में भी पीएम मोदी और अन्य नेताओं के बीच बड़ा अंतर देखने को मिलता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 16.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं...

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Feb 26, 2026

PM Modi,PM Modi Instagram Followers,PM Modi on Instagram,Insta FOllowers PM modi,

PM मोदी के Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स (Photo-IANS)

Narendra Modi Instagram followers: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक नया डिजिटल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ (100 मिलियन) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले नेता बन गए हैं। पीएम मोदी की यह उपलब्धि वैश्विक स्तर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनकी लोकप्रियता को दर्शाती है।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी इंस्टाग्राम से 2014 में जुड़े थे। इसके बाद लगातार उनके फॉलोअर्स बढ़ते गए। अब उनके अकाउंट पर 100 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हो चुके हैं, जो कि यह संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (43.2 मिलियन) से दोगुने से ज्यादा है। इस लिस्ट में ट्रंप दूसरे नंबर पर है।

देश में भी सबसे आगे

भारत में भी पीएम मोदी और अन्य नेताओं के बीच बड़ा अंतर देखने को मिलता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 16.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के करीब 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

अन्य नेताओं के कितने फॉलोअर्स

अन्य वैश्विक नेताओं की बात करें तो इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के 15 मिलियन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के 14.4 मिलियन, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के 11.6 मिलियन और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिली के 6.4 मिलियन अनुयायी हैं। 

वैश्विक लोकप्रियता में भी शीर्ष पर

बता दें कि सर्वेक्षणों के मुताबिक, पीएम मोदी वैश्विक नेताओं की अप्रूवल रेटिंग में भी शीर्ष पर बने हुए हैं। दिसंबर 2025 के स्टेटिस्टा आंकड़ों के अनुसार, उनकी अप्रूवल रेटिंग 70 प्रतिशत रही, जो सूची में सबसे अधिक है। जापान के प्रधानमंत्री साने ताकाइची 63 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि जेवियर मिली 60 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। डोनाल्ड ट्रंप 43 प्रतिशत रेटिंग के साथ 11वें स्थान पर रहे।

इससे पहले मॉर्निंग कंसल्ट की 2025 की ‘डेमोक्रेटिक लीडर अप्रूवल रेटिंग्स’ लिस्ट में भी मोदी 75 प्रतिशत स्कोर के साथ टॉप पर थे। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग 59 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे, जबकि नरेंद्र मोदी की रेटिंग 45 प्रतिशत से कम रही थी।