
वर्तमान लोकसभा में 45 विधेयकों को पेश करने वाले दिन ही पारित किया गया : ADR रिपोर्ट
वर्तमान लोकसभा में कुल 222 विधेयक पारित किए गए और इनमें से 45 को सदन में पेश किए जाने के दिन ही मंजूरी दे दी गई। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार जिन विधेयकों को निचले सदन में पेश करने वाले दिन ही मंजूरी मिली उनमें विनियोग (लेखानुदान) विधेयक, विनियोग विधेयक, जम्मू और कश्मीर विनियोग (दूसरा) विधेयक, केंद्रीय वस्तु और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2023 और चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक 2021 शामिल हैं। ADR की ये रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गई। इसमें 17वीं लोकसभा और उसके सदस्यों के कामकाज पर प्रकाश डाला गया है।
क्या कहते हैं आंकड़े
ADR की रिपोर्ट के अनुसार 17वीं लोकसभा के कार्यकाल के दौरान कुल 240 विधेयक पेश किए गए। इनमें से 222 विधेयक पारित हुए। इसके अलावा 11 विधेयक वापस ले लिए गए। साथ ही 6 अभी भी लंबित हैं। आंकड़ों के अनुसार 45 विधेयक उसी दिन पारित कर दिए गए, जिस दिन उन्हें सदन में पेश किया गया था। ADR के मुताबिक औसतन एक सांसद ने 165 प्रश्न पूछे और 273 बैठकों में से 189 में भाग लिया।
कहां के सांसद रहे ज्यादा एक्टिव
छत्तीसगढ़ के सांसदों की औसत उपस्थिति सबसे अधिक रही। वहीं निचले सदन में राज्य के 11 प्रतिनिधियों ने 273 बैठकों में से 216 में भाग लिया। अरुणाचल प्रदेश में औसत उपस्थिति सबसे कम रही। वहां दो सांसदों ने केवल 127 बैठकों में भाग लिया। महाराष्ट्र के सांसद सबसे अधिक मुखर थे। 48 प्रतिनिधियों ने औसतन 315 प्रश्न पूछे।
कौन सी पार्टी ने दागे ज्यादा सवाल
पार्टियों की बात करें, तो कांग्रेस पार्टी अपने पांच सांसदों के साथ औसतन 410 सवाल उठाकर सबसे आगे रही। वहीं अपना दल (सोनेलाल) के दो सदस्यों ने सबसे कम औसतन पांच-पांच सवाल ही पूछे। तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के सदस्यों ने 273 बैठकों में से 229 में भाग लिया। वहीं आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने सबसे कम औसतन 57 बैठकों में ही भाग लिया।
Updated on:
28 Mar 2024 06:37 pm
Published on:
28 Mar 2024 06:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
