
RJD प्रमुख लालू यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फोटो
Lok Sabha Elections 2024 लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद INDIA गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस के बीच बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद यादव की पार्टी RJD बिहार में कांग्रेस को 40 में से 9 सीटें देने को तैयार है। इसके साथ ही पार्टी ने कुछ बड़ी शर्तें भी रखी हैं।
बिहार में RJD ने कांग्रेस को दी ये सीटें
RJD कांग्रेस को पटना साहिब,किशनगंज, सासाराम, कटिहार, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, भागलपुर, बेतिया और मधेपुरा या सुपौल सीट दे सकती है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने शर्त रखी है कि कांग्रेस राज्य की 9 सीटों के बदले झारखंड में आरजेडी को कम से कम 2 सीटें दें। RJD झारखंड की पलामू और चतरा लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार उतारना चाहती है। RJD का कहना है कि अगर कांग्रेस RJD की शर्तों को स्वीकार नहीं करती है, तो उसे प्रदेश की 6 से 7 सीटों पर ही संतोष करना होगा।
बिहार में सीटों लेकर विवाद कायम
बिहार में सीटों का बंटवारा होने से पहले ही RJD ने अपने उम्मीदवार उतारना शुरू कर दिए हैं। वहीं कुछ उम्मीदवारों को तो टिकट भी बांट दिए हैं। कांग्रेस बिहार के पूर्णिया से पप्पू यादव को उम्मीदवार बनाना चाहती थी, लेकिन RJD ने इससे पहले ही जनता दल यूनाइटेड (JDU) छोड़कर आईं बीमा भारती का नाम सीट पर घोषित कर दिया। इसके अलावा औरंगाबाद लोकसभा सीट से अभय कुशवाहा को टिकट दिए जाने पर भी कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई थी।
Published on:
28 Mar 2024 05:00 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
