
Lok Sabha elections 2024 : ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार आम चुनाव के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को नए सिरे से बड़े सुधारों के साथ दोबारा लॉन्च करने की तैयारी में है। देश की आबादी बढऩे के कारण केंद्र सरकार अगले 5 साल में नई ग्रामीण आवासीय योजना के तहत दो करोड़ से अधिक किफायती मकानों की निर्माण कराएगी और सस्ती कीमतों पर इसे लोगों सौंपेगी।
इस समय चल रही पीएम आवास योजना का मियाद 31 मार्च, 2024 को खत्म हो रही है। चुनाव के बाद इसे नए सिरे से नए सुधारों के साथ फिर से शुरू करने की तैयारी है। अगले 5 वर्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 02 करोड़ अतिरिक्त किफायती आवास बनाने की तैयारी है। अभी इस योजना के तहत सरकार ने 2.95 करोड़ पक्के किफायती घरों का निर्माण कराने का लक्ष्य रखा था, जिसमें से 15 मार्च 2024 तक 2.58 करोड़ मकान बनाए जा चुके हैं।
इतनी मिलेगी आर्थिक सहायता
पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मैदानी राज्यों में लोगों को अभी प्रति मकान 1.20 लाख रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। वहीं नॉर्थ-ईस्ट और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख सहित पहाड़ी राज्यों में 1.30 लाख रुपए की वित्तीय सहायता मिल रही है। केंद्र सरकार रिवैम्प्ड रूरल हाउसिंग स्कीम में इस सहायता राशि को बढ़ाकर प्रति हाउसिंग यूनिट 2.40 लाख रुपए करने की तैयारी में है।
Updated on:
17 Mar 2024 08:05 am
Published on:
17 Mar 2024 07:02 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
