
बच्चे को मारने की कोशिश के बाद कपल ने किया सुसाइड (सोर्स: एक्स और आईएएनएस)
कर्नाटक के मांड्या जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक कपल ने अपने ही दो साल के मासूम का गला घोंटने की कोशिश की और फिर खुदकुशी कर ली। लेकिन इसी दर्दनाक घटना के बीच एक ऐसा चमत्कार हुआ, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी… दरअसल, बच्चा मौत के मुंह से बच निकला। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उसकी जान बचाने में कामयाब रहे।
जानकारी के मुताबिक, तीन साल पहले शादी करने वाला यह कपल जयनगर इलाके में किराए के मकान में रहता था और बाहर से बिल्कुल सामान्य जिंदगी जीता दिखाई देता था। लेकिन घर के अंदर क्या चल रहा था… यह किसी को पता नहीं था।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, कपल ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी असली वजह अभी साफ नहीं है। शुरुआती जांच से बस इतना पता चला है कि दोनों के बीच काफी समय से झगड़े चल रहे थे और शायद इसी तनाव में उन्होंने इतना बड़ा फैसला ले लिया।
जानकारी के अनुसार, घर में यह दुखद घटना तब हुई जब कपल ने पहले अपने दो साल के बच्चे का गला घोंटकर उसे मारने की कोशिश की। लेकिन बच्चा बेहोश हो गया और यह सोचकर कि उसकी मौत हो चुकी है, दोनों ने घर के अंदर फांसी लगा ली। लेकिन इसके बाद ऐसा चमत्कार हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया। कपल की मौत के बाद बच्चे ने फिर से धीरे-धीरे सांस लेना शुरू कर दिया। जब परिजनों को यह पता चला, तो वे तुरंत उसे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर्स उसकी जान बचा ली।
इस घटना ने दोनों परिवारों को अंदर से झकझोर दिया है। हर कोई कपल की मौत से दुखी है, लेकिन बच्चे के बच जाने से थोड़ी राहत भी महसूस कर रहा है। यह मामला केआर पीट टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।
बता दें कि पुलिस ने बताया कि 1 नवंबर, 2025 को मैसूर जिले में एक महिला ने कथित तौर पर अपने दो बच्चों की हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। यह घटना जिले के पेरियापटना तालुक के बेट्टाडापुरा में हुई।
पुलिस के मुताबिक, 20 साल की अरबिया भानु ने कथित तौर पर अपनी डेढ़ साल की बेटी और 10 दिन के बच्चे, जो भी एक लड़की थी, का गला काट दिया और फिर खुद भी जान दे दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसका पति बेंगलुरु के एक मॉल में काम करता है, जबकि वह बच्चों के साथ बेट्टाडापुरा में अपने घर पर रह रही थी।
Updated on:
09 Mar 2026 09:32 pm
Published on:
09 Mar 2026 09:29 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
