9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला के निजी अंग में गंभीर चोट, तंत्र-मंत्र के चक्कर में बेरहमी से हत्या

जादू-टोना के शक में एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की मौत उसके गुप्तांग में गंभीर चोट पहुंचने के कारण हुई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Mar 09, 2026

witchcraft suspicion woman murder

जादू-टोना के शक में महिला की हत्या (इमेज सोर्स: एक्स)

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सन्ना थाना क्षेत्र में एक महिला को तंत्र-मंत्र (जादू-टोना) के शक में बहुत बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला 48 वर्ष की थी, उसका शव घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिला।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी मौत गुप्तांग में गंभीर चोट पहुंचने से हुई है। सबसे हैरानी की बात यह है कि इस जघन्य वारदात में महिला का पति ही नहीं, बल्कि तीन अन्य लोग भी शामिल थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

दरअसल, जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुवा की रहने वाली 48 साल की गोईदी बाई की लाश अपने ही घर में संदिग्ध हालत में मिली। पुलिस जब जांच में जुटी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, तो पता चला कि महिला की मौत उसके गुप्तांग में गंभीर चोट लगने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानकर जांच तेज कर दी।

जांच में खुलासा हुआ कि अंधविश्वास के चक्कर में मृतिका के पति ठूपन राम, उसकी दूसरी पत्नी फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई ने मिलकर महिला को बेहरमी से पीटा। उन्होंने लकड़ी के डंडे से उस पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपियों ने शव को घर में लाकर बिस्तर पर रखा और ऊपर से कंबल डालकर उसे सामान्य दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी जब्त कर लिया है। सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

अपने पिता की कैंसर से मौत का कारण नहीं मानता था मृतक महिला का पति

एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है और उन्हें जेल भी भेज दिया गया है। उनके मुताबिक, सभी को यह गलतफहमी थी कि महिला जादू-टोना करती है और इसी वजह से उनका बच्चा नहीं हो पा रहा था। सुनील राम को तो इस बात का शक था कि उसके पिता की कैंसर से हुई मौत भी गोईदी बाई (मृतक महिला) के जादू-टोने की वजह से हुई है।

संबंधित खबरें