राष्ट्रीय

Agni-5 Missile का सफल परीक्षण, 5000 किमी तक लक्ष्य भेदने में है सक्षम

भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण कर लिया है। यह मिसाइल उच्च सटीकता के साथ 5000 किलोमीटर तक लक्ष्य को भेदने की क्षमता रखती है।

2 min read
Oct 27, 2021
agni 5 ballistic missile successfully test fires in india

नई दिल्ली। भारत ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, आज भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण कर लिया है। जानकारी के मुताबिक इस मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

देर शाम हुआ परीक्षण
बता दें कि बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 बहुत शक्तिशाली है। यह मिसाइल उच्च सटीकता के साथ 5000 किलोमीटर तक लक्ष्य को भेदने की क्षमता रखती है। वहीं यह मिसाइल तीन चरणीय ठोस ईंधन का उपयोग करती है। आज शाम को 7 बजकर 50 मिनट पर इस मिसाइल को लॉन्च किया गया। इसके बाद से भारत और चीन के तनाव पर चर्चा शुरू हो गई है। वहीं सरकार ने साफ कर दिया है कि उनकी नीति वहीं रहने वाली है कि किसी भी हथियार का पहले इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

ये हैं खूबियां

अग्नि-5 17.5 मीटर लंबी मिसाइल है, जिसका व्यास दो मीटर यानी 6.7 फीट है। खास बात यह है कि यह मिसाइल एक सेकेंड में 8.16 किलोमीटर की दूरी तय करती है और मिसाइल उच्च सटीकता के साथ 5000 किलोमीटर तक लक्ष्य को भेदने की क्षमता रखती है। वहीं यह एक साथ डेढ़ टन तक परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।

गौरतलब है कि भारत इस तरह की मिसाइल को विकसित करने वाला दुनिया का पांचवा देश बन गया है। अभी तक अमेरिका, रूस फ्रांस और चीन के पास ही ऐसी मिसाइलें थी, अब भारत भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। बताया गया कि आज का यह अभियान पूरी तरह सफल रहा तथा इस मिसाइल ने हिंद महासागर में अचूक निशाना लगाया। तीन चरणों में ठोस प्रणोदक से चलने वाली अग्नि-5 मिसाइल को अब्दुल कलाम द्वीप के एकीकृत परीक्षण क्षेत्र के परिसर से सफलतापूर्वक हवा में उड़ाया गया।

Updated on:
27 Oct 2021 10:57 pm
Published on:
27 Oct 2021 09:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर