20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एयर इंडिया ने घरेलू मार्गों के लिए लॉन्च की प्रीमियम इकॉनमी क्लास, यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधा

एयर इंडिया ने अपनी इस सेवा के​ लिए तीन श्रेणी में विमान को तैयार कराया है। दो नए ए320 विमान में इस तरह के फीचर्स को रखा गया है। इस विमान आठ व्यवासिक श्रेणी, 24 प्रीमियम श्रेणी और 132 सामान्य श्रेणी की हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

एयर इंडिया घरेलू उड़ानों में रेलवे की तरह प्रीमियम इकॉनामी श्रेणी शुरू करने जा रही है। यह सेवा कुछ चुनिंदा मार्ग पर ही उपलब्ध होगी। इस समय भारत में विस्तारा ही एकमात्र हवाईसेवा प्रदाता है जो कि देश में घरेलू मार्ग पर प्रीमियम सेवा दे रही है। इसके लिए दिल्ली-बेंगलुरु-दिल्ली और दिल्ली-चंडीगढ़-दिल्ली 2 मार्ग का चयन किया गया है। एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) कैंपबेल विल्सन ने कहा है कि यह यह पहली बार है जब एयरलाइन ने नैरो-बॉडी एयरक्राफ्ट पर प्रीमियम इकॉनमी केबिन पेश कर रही हैं। इसा रिस्पांस अच्छा रहा तो अन्य मार्गों पर भी इस सेवा को बढ़ाया जा सकता है।

विमान कराए गए तैयार
एयर इंडिया ने अपनी इस सेवा के​ लिए तीन श्रेणी में विमान को तैयार कराया है। दो नए ए320 विमान में इस तरह के फीचर्स को रखा गया है। इस विमान आठ व्यवासिक श्रेणी, 24 प्रीमियम श्रेणी और 132 सामान्य श्रेणी की हैं। प्रीमियम श्रेणी में यात्रियों को अतिरिक्त लेगरूम मिलेगा। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान कम थकान का अनुभव होगा।