24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Air Pollution: प्रदूषण कंट्रोल के लिए दिल्ली-यूपी-हरियाणा की बैठक, वर्क फ्रॉम होम और कंस्ट्रक्शन पर रोक का प्रस्ताव

Air Pollution लगातार बढ़ते प्रदूषण के चलते राजधानी दिल्ली में तो कई तरह के प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं, लेकिन जल्द ही एनसीआर में ये प्रतिबंद लागू हो सकते हैं। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी के बीच एक अहम मीटिंग हुई। इस बैठक में वर्क फ्रॉम होम से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट बंद करने जैसे प्रस्ताव सामने आए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 16 Nov 2021, 2:27 PM IST

Delhi Air Pollution

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर ( Delhi NCR )में वायु प्रदूषण ( Air Pollution ) से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बढ़ते प्रदूषण ने एक बार फिर से लॉकडाउन जैसे हालात बना दिए हैं। राजधानी दिल्ली में तो कई प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं, लेकिन अब एनसीआर में भी कई पाबंदियां लगाई जा सकती हैं।

दिल्ली सरकार ने मंगलवार को यूपी, पंजाब और हरियाणा के साथ बैठक की। इस बैठक में प्रदूषण पर नियंत्रण को लेकर प्रस्ताव रखे गए। इसमें NCR में वर्क फ्रॉम लागू करने के साथ कंस्ट्रक्शन रोक जैसे प्रस्ताव सामने आए।

यह भी पढ़ेँः Delhi Air Pollution: प्रदूषण के चलते दिल्ली के अस्पतालों में बढ़े मरीज, राजधानी से ज्यादा खराब इस राज्य की हवा

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि पंजाब, हरियाणा और यूपी के साथ हुई मीटिंग में, हमने (दिल्ली सरकार) NCR में वर्क फ्रॉम होम लागू करने का प्रस्ताव रखा है।

इसके साथ ही एनसीआर में कंस्ट्रक्शन वर्क पर रोक लगाने और इंडस्ट्रीज को भी बंद करने की बात कही है।
दरअसल ये बैठक सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई थी। शीर्ष अदालत ने प्रदूषण से निपटने के लिए केंद्र और एयर मॉनिटरिंग कमीशन को NCR राज्यों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया था।

यही नहीं कोर्ट ने NCR में वर्क फ्रॉम होम लागू करने की भी सलाह दी थी। आप नेता गोपाल राय ने बताया कि इस बैठक में बाकी राज्यों ने भी कुछ सुझाव रखे हैं। अब कमीशन की ओर से आदेश का इंतजार किया जा रहा है।
दिल्ली में बंद हैं स्कूल, सरकारी कर्मचारी घर से कर रहे काम

सुप्रीम कोर्ट की लताड़ के बाद दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया था, इसके साथ सरकार कर्मचारियों को भी वर्क फ्रॉम होम का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः Dengue In Delhi: राजधानी में डेंगू ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, जानिए कहां पहुंचा आंकड़ा

माना जा रहा कि हालातों को देखते हुए जल्द ही निजी कर्मचारियों के लिए भी ये नियम लागू हो सकता है। इसके अलावा भी कुछ पाबंदियां लगाई जा सकती है।

कुछ कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी पर भी रोक लगा दी गई है। गोपाल राय ने बताया सोमवार को DPCC की टीम ने इलाकों का दौरा किया था और देखा था कि प्रदूषण को काबू करने के लिए कौनसे तरीके अपनाए जा सकते हैं।