24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dengue In Delhi: राजधानी में डेंगू ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, जानिए कहां पहुंचा आंकड़ा

Dengue In Delhi कोरोना, प्रदूषण के साथ डेंगू की तीहरी मार झेल रहे राजधानीवासी। डेंगू ने तोड़ पांच वर्ष का रिकॉर्ड, 2017 के बाद इस वर्ष सबसे ज्यादा लोगों ने डेंगू के चलते गंवाई अपनी जान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 15 Nov 2021, 4:18 PM IST

Dengue In Delhi

Dengue In Delhi

नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच बीमारियों ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कोरोना के साथ-साथ अब डेंगू का डंक भी ( Dengue In Delhi ) दिल्लीवासियों के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है। कोविड-19 संकट के बीच राजधानी में डेंगू ने 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

दिल्ली में इस साल डेंगू ( Delhi Dengue ) के मरीजों का आंकड़ा 5 हजार के पार पहुंच गया है। लगातार बढ़ते डेंगू के चलते बच्चों और बुजुर्गों के खास तौर पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ेँः Delhi Air Pollution: दिल्ली सरकार ने हलफनामे में कहा- पूरे NCR में लगे लॉकडाउन तो हम भी तैयार, SC ने फटकार लगाते हुए कल तक मांगा जवाब

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेंगू के मामलों ने बीते 5 साल में सर्वाधिक आंकड़ा छू लिया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में डेंगू के केस 5 हजार के पार हो चुके हैं।

अब तक 9 मरीजों ने गंवाई जान
नगर निकाय की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में इस साल डेंगू मरीजों का कुल आंकड़ा 5277 तक पहुंच चुका है। अब तक डेंगू से दिल्ली में 9 मरीजों की मौत हुई है। बीते एक हफ्ते के दौरान एक भी मौत दर्ज नहीं की गई है।

सोमवार को जारी किये गए आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई। दिल्ली में 2017 के बाद से किसी साल में डेंगू से यह सर्वाधिक मौत है।

2017 में आधिकारिक रूप से डेंगू के 10 मरीजों ने अपनी जान गंवाई थी। नगर निकाय की ओर से सोमवार को इस मच्छर जनित बीमारी पर जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह में 1170 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़ेंः Coronavirus In Delhi: पाबंदियों में ढील पड़ रही भारी, दो दिन में बढ़े कोविड केस, 20 इलाके सील

रिपोर्ट के अनुसार, इस सीजन में नौ नवंबर तक डेंगू से नौ लोगों की जान गई और अब तक 5277 लोग इससे पीड़ित हुए हैं। बता दें कि हाल में हुए एक सर्वे में दिल्ली-एनसीआर के 43 फीसदी लोगों माना कि उनके परिवार या फिर करीबियों में से कोई ना कोई डेंगू से पीड़ित है। ये सर्वेक्षण डिजिटल मंच ‘लोकल सर्किल्स’ पर किया गया था।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग