16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ajab Gajab: बॉयफ्रेंड को रोकने के लिए युवती ने उठाया ऐसा कदम, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, पुलिस के छूटे पसीने!

Ajab Gajab News: बॉयफ्रेंड को मुंबई जाने से रोकने के लिए बेंगलुरु की एक युवती ने ऐसा कदम उठा लिया जिसकी वजह से वह खुद मुसीबत में फंस गई।

less than 1 minute read
Google source verification
begaluru airport security

एयरपोर्ट सिक्योरिटी (फाइल फोटो)

Ajab Gajab News: बॉयफ्रेंड को मुंबई जाने से रोकने के लिए बेंगलुरु की एक युवती ने ऐसा कदम उठा लिया जिसकी वजह से वह खुद मुसीबत में फंस गई। बेंगुलुरु के केंपेगौड़ा एयरपोर्ट की हेल्पलाइन पर फोन करके कहा कि उसके बैग में बम है। दरअसल, युवती का बॉयफ्रेंड बेंगलुरु एयरपोर्ट से ही मुंबई जाने वाला था। इसके चलते बॉयफ्रेंड को रोकने के लिए युवती ने ऐसा कदम उठा लिया कि पुलिस को आरोपी युवती के खिलाफ मामला दर्ज करना पड़ा। उसके खिलाफ IPC की धारा 505 1 B के तहत केस दर्ज किया गया था।

युवती ने उड़ाई पुलिस की नींद

आरोपी युवती का नाम इंद्रा राजवार है जो कि पुणे की रहने वाली हैं औऱ बेंगलुरु में काम करती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक युवती ने एयरपोर्ट पर फोन करके कहा था कि मीर रजा मेंहदी के बैग में बम है। वह बेंगलुरु से मुंबई जा रहा है। उसने दावा किया कि मीर रजा उसका बॉयफ्रेंड है। इसके बाद तुरंत मेहदी के बैग की तलाशी ली गई। उसके बैग में कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला। थोड़ी देर बाद राजवार भी एयरपोर्ट पर पहुंच गई। बता दें कि दोनों ने ही मुंबई का किटक अलग अलग एयरलाइन से बुक किया था। दोनों साथ में एयरपोर्ट आए थे और बैठकर बातें कर रहे थे। इसके बाद ही इंद्रा ने एयरपोर्ट पर फोन करके अफवाह उड़ाई। इंद्रा वार को हिरासत में ले लिया गया। इंद्रा ने बताया कि उनके और मेहदी के बीच में किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। 

सामने आई ये वजह

इंद्रा राजवार ने बताया कि मीर रजा मेहदी मुंबई जाना चाहता था। जबकि वह नहीं चाहती थी कि उसका बॉयफ्रेंड मुंबई जाए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई और फिर उसने एयरपोर्ट पर फोन करके झूठी अफवाह फैला दी।