3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मणिपुर को मिला नया राज्यपाल, जानिए कौन हैं अजय कुमार भल्ला, CM ने कहा- Manipur के मुद्दों पर रखते हैं गहरी समझ

Manipur New Governor: पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला (Ajay Kumar Bhalla) ने आज मणिपुर के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। इस समारोह में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (CM Biren Singh), उनके मंत्रिपरिषद और उच्च पदस्थ सरकारी और पुलिस अधिकारी शामिल हुए।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 3 Jan 2025, 6:54 PM IST

N. Biren Singh greets Ajay Kumar Bhalla during the swearing-in ceremony

Manipur CM Biren Singh greets Ajay Kumar Bhalla during the swearing-in ceremony

Manipur New Governor: पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला (Ajay Kumar Bhalla) ने आज यानी शुक्रवार, 03 दिसंबर को मणिपुर के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह इम्फाल के राजभवन में आयोजित किया गया था। इस समारोह में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (CM Biren Singh), उनके मंत्रिपरिषद और उच्च पदस्थ सरकारी और पुलिस अधिकारी शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह के बाद बोलते हुए मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने कहा कि भल्ला को राज्यपाल नियुक्त करके केंद्र सरकार ने मणिपुर में मुद्दों को सुलझाने की अपनी मंशा दिखाई है।

'मोदी सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं भल्ला'


मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने कहा, 'इस समय मणिपुर के राज्यपाल के रूप में सबसे बुद्धिमान और सक्षम व्यक्तियों में से एक को नियुक्त करना मणिपुर के मुद्दों को हल करने में केंद्र सरकार की गंभीरता को दर्शाता है। मैं अजय कुमार भल्ला को जानता हूं, वे काफी अनुभवी हैं और केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं, मुख्य रूप से गृह विभाग। वे मणिपुर मुद्दे के बारे में बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। मैं उनके सफल कार्यकाल के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और उनके नेतृत्व में एक शांतिपूर्ण और समृद्ध मणिपुर की दिशा में मिलकर काम करने की उम्मीद करता हूं।

अजय कुमार भल्ला कौन हैं ?

अजय भल्ला से पहले मणिपुर के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य थे, जिन्होंने पिछले साल 31 जुलाई को मणिपुर के राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया था। 26 नवंबर, 1960 को जन्मे भल्ला असम-मेघालय कैडर के सेवानिवृत्त IAS अधिकारी हैं, जो 1984 में सिविल सेवा में शामिल हुए थे। उन्होंने 23 अगस्त, 2019 से 22 अगस्त, 2024 तक केंद्रीय गृह सचिव के रूप में कार्य किया। गृह सचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, अजय कुमार भल्ला ने कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय चुनौतियों और जटिल मुद्दों का प्रबंधन किया।

अजय भल्ला के करियर पर एक नजर

अजय कुमार भल्ला ने 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद परिवर्तनों के कार्यान्वयन की देखरेख की, जो जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा देता है, नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों पर सरकार की प्रतिक्रिया का प्रबंधन किया और कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई का नेतृत्व किया। केंद्रीय गृह सचिव के रूप में अपनी भूमिका से पहले, भल्ला ने सरकार में विभिन्न प्रमुख पदों पर कार्य किया।

तनाव से जूझ रहा मणिपुर

अजय भल्ला की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब मणिपुर मैतेई और कुकी समुदायों के बीच चल रहे तनाव से जूझ रहा है। बता दें कि मणिपुर 3 मई, 2024 को ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ़ मणिपुर (ATSUM) की एक रैली के बाद भड़क उठा था। यह रैली मणिपुर उच्च न्यायालय की ओर से मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने पर विचार करने के निर्देश के जवाब में आयोजित की गई थी।

शपथ समारोह में ये लोग हुए शामिल


अजय कुमार भल्ला के शपथ ग्रहण समारोह मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और उनकी मंत्रिपरिषद, मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष थ सत्यव्रत सिंह, सांसद (राज्यसभा) लीशेम्बा सनाजाओबा, विधायक, CLP नेता ओ इबोबी सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष, के मेघचंद्र, मुख्य सचिव, DGP , 3 कोर जनरल, आईजीएआर दक्षिण, IGAR, पूर्व, GIC 57 माउंटेन डिवीजन और अर्धसैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारी इंफाल में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: बिहार को 26 साल बाद मिला मुस्लिम राज्यपाल, CM नीतीश और नए गवर्नर 35 वर्ष पुराने मित्र, जानें कौन हैं आरिफ मोहम्मद खान

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय