पार्टी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को लिखे अपने त्यागपत्र में उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनके त्याग, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत का मूल्य नहीं समझा, जिससे उन्हें बहुत ठेस पहुंची। चुनाव से पहले वह बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उनके बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव मैदान में देखने की भी पूरी संभावना है। हालांकि बीजेपी ने अभी तक ओडिशा में अपने विधायक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। बीजेपी में शामिल होने के बाद आकाश दास नायक ने कहा कि ओडिशा का समग्र विकास और कोरेई के लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए आया हूं। मैं ओडिशा के लोगों की सेवा करने के लिए आज बीजेपी में शामिल हुआ। मैं यह साबित करूंगा कि मैं ओडिशा के लोगों के लिए क्या कर सकता हूं। चुनाव जीतने के लिए आप लोगों का आशीर्वाद चाहिए।