8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘कांग्रेस के गुलामों, तुम्हारी अम्मा…’, छोटे ओवैसी ने सोनिया गांधी पर दिया विवादित बयान

Akbaruddin Owaisi on Sonia Gandhi: AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने एक सभा के दौरान कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification
ao_1.jpg

Akbaruddin Owaisi on Sonia Gandhi: साल में अंत में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने वाला है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे हर राज्य में सियासी पारा में बढ़ता जा रहा है। इसी बीच तेलंगाना में Congress और ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के बीच जुबानी जंग काफी तेज हो गयी है। AIMIM के चीफ असद्दुदीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ''कांग्रेस के लोग कहते हैं कि हम यहां से आए, हम वहां से आए, हम महाराष्ट्र से आए हैं और हम BJP की B टीम हैं। मुझे मत छेड़ो, मैं किसी से नहीं डरता। मैं कांग्रेस के गुलामों से पूछता हूं कि तुम्हारी अम्मा (सोनिया गांधी) कहां से आईं है। दुनिया जानती है ओवैसी कहां से आया और क्या कर सकता है। हमें छेड़ोगे तो हम छोड़ने वालों में से नहीं हैं।"

रेवंत रेड्डी की ईमानदारी पर उठाया सवाल

इसके बाद अकबरुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी की ईमानदारी पर सवाल उठाते हुए कहा, "ये जो अभी कांग्रेस का बड़ा बना बैठा है क्या वो खुद भी कांग्रेस का था? पहले वो RSS कार्यकर्ता के रूप में काम करता था। बाद में तेलुगु देशम पार्टी ज्वाइन किया और अब वह कांग्रेस के साथ है। इनके पास तो खुद कभी कुछ नहीं रहा। कभी यहां से कभी वहां से लोग लाते हैं। कभी इटली से कभी रोम से लोग लाते हैं।"

माननी पड़ेगी AIMIM की बात

छोटे ओवैसी ने आगे कहा, "जो भी सत्ता में है उन्हें AIMIM नेतृत्व की बात माननी होगी। बीआरएस या कांग्रेस जो भी पार्टी तेलंगाना में सत्ता में है हम जो कहते हैं उसे सुनना चाहिए, अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो हम उन्हें उनकी जगह दिखा देंगे।"