अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद फैन्स भी पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा होने लगे। तेलंगाना की राजनीति भी अब इस मामले को लेकर गरमाने लगी है। BRS पार्टी के कर्यवाही प्रेसिडेंट केटी रामा राव ने इसको लेकर पोस्ट किया है। भारतीय राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने शुक्रवार को हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ के सिलसिले में ‘पुष्पा 2: द रूल’ अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी की निंदा की, इसे तेलंगाना सरकार की असुरक्षा की पराकाष्ठा बताया।