29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरनाथ यात्रा 30 जून से होगी शुरू, जानिए श्रद्धालु कब से करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रा शुरू होने की तारीख का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही ये भी साफ हो गया है अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालु किस तिथि से रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।

2 min read
Google source verification
Amarnath Yatra Will Start From June 30 Registration To Begin From 11 April

Amarnath Yatra Will Start From June 30 Registration To Begin From 11 April

अमरनाथ यात्रा की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल कोरोना के कारण दो साल के इंतजार के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो रही है। पिछले दो साल से बंद अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होने जा रही है। श्राइन बोर्ड के अनुसार, अमरनाथ यात्रा के लिए एक दिन में 20 हजार श्रद्धालुओं का ही रजिस्ट्रेशन होगा। इसके अलावा बोर्ड की तरफ से निर्धारित काउंटरों से यात्रा के दौरान रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। बता दें कि अमरनाथ यात्रा के लिए 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और 13 साल से छोटे उम्र के बच्चों को अनुमति नहीं है. साथ ही डेढ माह से अधिक समय की गर्भवती महिलाएं भी इस यात्रा पर नहीं जा सकती हैं।


इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने बुधवार को जानकारी दी है कि, अमरनाथ यात्रा की इच्छा रखने वाले भक्तों को सूचित किया जाता है कि, अमरनाथजी यात्रा 2022 के लिए अग्रिम पंजीकरण 11 अप्रैल से शुरू होगा। दरअसल हर साल सावन माह में बाबा बफार्नी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा में जाते हैं। यहां पर भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरत्व की कहानी सुनाई थी।

यह भी पढ़ें - Sharda Peeth Mandir : शारदा मंदिर का निर्माण कार्य शुरू, शताब्दियों पुरानी तीर्थयात्रा होगी पुनर्जीवित


5 तरह के होंगे रजिस्ट्रेशन

अमरनाथ यात्रा के लिए कुल 5 तरह के रजिस्ट्रेशन होंगे। इनमें पहला- एडवांस रजिस्ट्रेशन, दूसरा- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, तीसरा- ग्रुप रजिस्ट्रेशन, चौथा- NRIs रजिस्ट्रेशन और पांचवा- ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन होगा।

ये डॉक्यूमेंट होंगे जरूरी

यात्रा का रजिस्ट्रेशन करवाते आपको कुछ दस्तावेज अनिवार्य होंगे। इसके लिए दिए गए फॉर्मेट में आवेदना भरना होगा। निश्चित समय के भीतर डॉक्टर या मेडिकल संस्थान से प्राप्त मेडिकल सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज के 4 फोटोग्राफ देना होंगे।


रजिस्ट्रेशन J&K बैंक, यस बैंक और पीएनबी की शाखाओं में कराया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन फीस कितनी होगी, इसको बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि पहले 150 रुपये लगते थे।

इनको यात्रा का अनुमति नहीं

अमरनाथ यात्रा के लिए 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और 13 साल से छोटे उम्र के बच्चों को अनुमति नहीं है। इसके अलावा डेढ महीने से ज्यादा समय की गर्भवती महिलाएं भी इस यात्रा पर नहीं जा सकती हैं।


बता दें कि, हर साल सावन माह में बाबा बफार्नी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा में जाते हैं. यहां पर भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरत्व की कहानी सुनाई थी।

यह भी पढ़ें - अमरनाथ यात्रा 2022- कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद पहली बार बिना तारीख तय हुए भक्तों ने शुरू की तैयारियां