26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amazon: अमेजन का भारत में बड़ा निवेश, 4 साल में 13 अरब डॉलर और लगाएगी, AI डेटा सेंटर से रोजगार तक कई बड़े ऐलान

Amazon Investment In India: अमेजन भारत में अगले चार साल में 13 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश करेगी। कंपनी मुंबई-हैदराबाद में AI और क्लाउड डेटा सेंटर का विस्तार करेगी, 1.5 करोड़ छोटे कारोबारियों और 40 लाख सरकारी स्कूल छात्रों को AI से जोड़ेगी। इस निवेश से 38 लाख रोजगार अवसर और 80 अरब डॉलर निर्यात क्षमता को बढ़ावा मिलने का दावा है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jun 26, 2026

Andy Jassy India visit

पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अमेजन के सीईओ(फोटो-X/@narendramodi)

Amazon: अमरीकी टेक व ई-कॉमर्स कंपनी 'अमेजन' अगले चार साल में भारत में 13 अरब डॉलर (1.23 लाख करोड़ रुपए) का अतिरिक्त निवेश करेगी। इस निवेश से देश में एआई के डेटा सेंटर के विस्तार और व्यापारियों व स्कूली विद्यार्थियों को एआइ से जोड़ने का काम होगा वहीं युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे। भारत दौरे पर आए अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एंडी जेसी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद यह घोषणाएं कीं। पीएम मोदी ने निवेश का स्वागत किया है और इसे दुनिया की भारत में बढ़ती रूचि का प्रमाण बताया है।

अमेजन की भारत में नए निवेश की घोषणा से उसका 2030 तक कुल निवेश 48 अरब डॉलर का हो जाएगा। इससे पहले दिसंबर 2025 में अमेजन ने भारत में 35 बिलियन डॉलर निवेश की घोषणा की थी। अमेजन ने कहा है कि वह अपने ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स कारोबार में और निवेश करना जारी रखेगी। मुंबई व हैदराबाद में डेटा सेंटर के विस्तार से स्टार्टअप, उद्यमों और सरकारी संगठनों को कस्टम एआइ चिप्स, प्रबंधित एआइ सेवाएं, सुरक्षित और विश्वसनीय क्लाउड टेक्नोलॉजी और डेवलपर टूल्स तक पहुंच मिलेगी। इससे वह तेजी से नवाचार विस्तार और वैश्विक स्तर पर ग्राहकों को सेवा प्रदान कर सकेंगे।

ये होंगे काम

मुंबई और हैदराबाद में अमेजन के क्लाउड और एआइ डेटा सेंटर का क्षमता विस्तार

38 लाख नौकरियों के अवसर पैदा होंगे

80 अरब डॉलर निर्यात क्षमता में सहायता

1.50 करोड़ छोटे व्यवसायों को एआइ का लाभ

40 लाख सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को एआइ की ट्रेंनिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा?


पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जेसी के साथ एक शानदार मुलाकात रही। मैं अमेजन के रिकॉर्ड 48 अरब डॉलर के निवेश का स्वागत करता हूं। इससे हमारे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे। यह भारत में निवेश करने के लिए दुनिया भर में बढ़ती रुचि को दर्शाता है।

सीईओ ने क्या कहा?


अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण से प्रेरित हैं। हम भारत की विकास गाथा में दीर्घकालिक भागीदार बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम भविष्य को लेकर उत्साहित हैं। अभी तो बस शुरुआत है, हम बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।